फोरलेन में बड़ा हादसा - खड़ी ट्रक से टकराई कार , हादसे में 08 लोगो की मौके पर ही मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
फोरलेन में बड़ा हादसा - खड़ी ट्रक से टकराई कार , हादसे में 08 लोगो की मौके पर ही मौत
इंदौर 16 मई 2024 - इंदौर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां इंदौर- अहमदाबाद फोरलेन हाइवे पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इस भीषण हादसे में कार के जहां परखच्चे उड़ गये। वहीं कार में सवार 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इस मरने वालों में एक महिला भी शामिल हैं। शवों को बेटमा के अस्पताल लाया गया है। जहां गुरुवार सुबह शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। 

इंदौर के एएसपी रुपेश द्विवेदी ने बताया कि इंदौर के बेटमा के पास फोरलेन हाइवे पर हुए इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक शख्स को गंभीर चोटे आई है, जिसे तत्काल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायल शख्स की हालत भी नाजुक बतायी जा रही है। इंदौर-अहमदाबाद हाइवे पर ये हादसा बुधवार रात करीब 10:30 बजे का बताया जा रहा है।

पुलिस को मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक कार में सवार लोग आलीराजपुर के बोरी गांव से लौट कर गुना जा रहे थे, तभी ये भीषण हादसा हो गया। हादसे के बाद आस पास के लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आनन फानन में इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक शख्स को अस्पताल पहुंचाया गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH