छत्तीसगढ़ - मोमबत्ती की रौशनी में पेट्रोल बेचना महिला को पड़ा भारी , जल कर हुई मौत

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मोमबत्ती की रौशनी में पेट्रोल बेचना महिला को पड़ा भारी , जल कर हुई मौत
अंबिकापुर 15 मई 2024 - अंबिकापुर जिले में मोमबत्ती की रौशनी में पेट्रोल दे रही महिला की जिंदा जलकर मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि किराना दुकान की आड़ में महिला पेट्रोल बेचने का काम करती थी। मंगलवार की शाम एक युवक महिला की दुकान पर पेट्रोल लेने आया हुआ था। मोमबत्ती जलाकर महिला युवक को पेट्रोल दे रही थी। तभी अचानक आग भड़क गयी और महिला दुकानदार के साथ ही पेट्रोल लेने आया युवक झुलस गए। इस घटना में महिला का घर जहां पुरी तरह से जलकर खाक हो गया, वहीं बुरी तरह से झुलसी महिला की भी मौत हो गयी।

अंबिकापुर जिला में ये घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि ग्राम कंचनपुर में लाल साय का किराना दुकान संचालित है। मंगलवार की रात दुकान पर लालसाय की पत्नी दरिना सिंग बैठी हुई थी। रात करीब 8 बजे एक गांव में ही रहने वाला अजय नामक युवक दुकान में पेट्रोल लेने के लिए पहुंचा था। दुकान में बिजली गुल होने के कारण दरिना सिंग ने मोमबत्ती की रोशनी में जरिकेन से पेट्रोल निकाल रही थी।

इसी दौरान एकाएक जरिकेन के पास ही मोमबत्ती होने के कारण आग भभक उठी। जरिकेन में रखे पेट्रोल से भड़की आग की चपेट में आकर दरिना सिंह और अजय झुलस गए। बताया जा रहा है कि बाहर निकलने का रास्ता नहीं होने के कारण महिला दुकान के अंदर भागी। देखते ही देखते दुकान और पूरे घर में आग फैल गई।आग लगने के बाद महिला दुकान के भीतर ही कोने में खड़ी थी। इसी दौरान दुकान में रखे फ्रीज का कंप्रेशर फट गया। इससे आग भीतर तक फैल गई।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH