नाबालिग प्रेमी जोड़े की कुँए में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नाबालिग प्रेमी जोड़े की कुँए में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी
शिवपुरी 14 मई 2024 - भौंती थानांतर्गत ग्राम मनपुरा से शनिवार को लापता हुए युवक-युवती की लाश मंगलवार को गांव के बाहर एक कुएं में मिली। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना के बाद कुएं से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम बाद मर्ग कायम कर लिया है। युवक-युवती लंबे समय से एक दूसरे को पसंद करते थे और परिवार उनके इस प्रेम पर बंदिश लगाने का प्रयास कर रहे थे। इसी कारण उन्होंने घर से भागकर आत्महत्या करने का कदम उठाया है। 

जानकारी के अनुसार मनपुरा गांव निवासी निर्मला पुत्री राजू आदिवासी उम्र 18 साल एवं आकाश पुत्र दशरथ लोधी उम्र 19 साल एक दूसरे को पसंद करते थे। दोनों के बारे में गांव के कई लोगों को पता भी चल गया था। इसी के चलते घर वाले उन दोनों को डांट-फटकार भी लगाते थे और इस प्रेम को सामाजिक दृष्टि से भी बेमेल बताते थे। जब दोनों के ऊपर परिवार का दबाव ज्यादा बढ़ गया तो दोनों शनिवार को अचानक घर से गायब हो गए।

चार दिन बाद मंगलवार को जब गांव के चरवाहे जंगल की तरफ अपने मवेशी लेकर गए तो बाग वाले कुएं में उन्हें दोनों की लाश नजर आई। गांव वालों ने सरपंच को इस बात की सूचना दी जिसके बाद मौके पर भौंती पुलिस को बुलवाकर शवों को बाहर निकलवाया। दोनों की पहचान लापता निर्मला और आकाश के रूप में की गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमाटर्म करवाकर मर्ग कायम कर लिया है।

बताया जा रहा है कि लड़की निर्मला आदिवासी की दादी की उसके घर से भागने से कुछ दिन पहले ही मृत्यु हुई थी। ऐसे में मंगलवार को उसकी तेरहवीं का आयोजन था। निर्मला के स्वजन को जब कुएं में बेटी का लाश मिलने की सूचना मिली, तब वह उसकी दादी की तेरहवीं की तैयारी कर रहे थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH