जांजगीर चाम्पा - बाईक से उछल कर महिला सड़क पर गिरी , मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - बाईक से उछल कर महिला सड़क पर गिरी , मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत
जांजगीर चाम्पा 12 मई 2024 - जिले के पकरिया झूलन जंगल मोड़ के पास बने ब्रेकर में बाइक सवार दंपति उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। इस हादसे में महिला के सिर पर अधिक चोट लगने से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दोनों छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोरबा जा रहे थे। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है।

जानकारी अनुसार, बलौदाबाजार निवासी धर्मेंद्र वैष्णव अपनी पत्नी माधुरी वैष्णव के साथ बाइक से छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोरबा जा रहे थे। दोनों रविवार की सुबह करीब 6.30 बजे पकरिया झूलन के जंगल मुख्य मार्ग के मोड़ के पास पहुंचे हुए थे।

इसी दौरान धर्मेंद्र वैष्णव ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और उछलकर पत्नी सड़क के किनारे सिर के बल जा गिरी। जिससे सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही खून का तेज बहाव होने लगा। घटना की जानकारी राहगीरों ने 108 को दी। इलाज के लिए दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच बाद पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वही, धर्मेंद्र को हल्की चोट आई है।

घटना की जानकारी पामगढ़ पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम करवाया। अब शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH