छत्तीसगढ़ - बिजली विभाग की लापरवाही के चलते गई लाइनमैन गौतम भोई की जान , अधिकारी कह रहे है जांच की बात

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बिजली विभाग की लापरवाही के चलते गई लाइनमैन गौतम भोई की जान , अधिकारी कह रहे है जांच की बात
बिलासपुर 12 मई 2024 - सिविल लाइन क्षेत्र के मिनोचा कालोनी में बिजली सुधार रहे लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया और करंट लगने से लाइनमैन खंभे से गिर गया। लाइनमैन के सिर में गंभीर चोटें आईं, साथी जब तक उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचते उनकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीएम के बाद शव स्वजन के हवाले कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सरकंडा के श्लोक विहार में रहने वाले गौतम भोई (45) बिजली विभाग में सहायक लाइनमैन थे। उनकी ड्यूटी नेहरू नगर में जोन में थी। शुक्रवार की रात 12 बजे से शनिवार की सुबह आठ बजे तक उनकी ड्यूटी थी। शनिवार की सुबह उनके पास काल आया कि मिनोचा कालोनी में बिजली गुल है। 

शिकायत पर वे मिनोचा कालोनी में बिजली सुधारने के लिए गए थे। साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर वे खंभे पर चढ़ गए। इसी दौरान उन्हें करंट का झटका लगा। इससे वे अनियंत्रित होकर खंभे से नीचे गिर गए। ऊंचाई से गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। साथियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। साथ ही घटना की जानकारी विभाग के अधिकारियों को दी। इधर डाक्टरों ने सहायक लाइनमैन को मृत घोषित कर शव दिया। 

नेहरू नगर जोन के अधीक्षण यंत्री पीके साहू ने बताया कि सहायक लाइनमैन गौतम के साथ काम पर गए कर्मचारियों से पूछताछ की गई है। कर्मचारियों ने बताया कि सहायक लाइनमैन अपने साथ दस्ताने लेकर खंभे पर चढ़े थे। उन्होंने बिजली बंद होने की बात कहते हुए दस्ताने उतार दिए। इसी दौरान उन्हें बिजली का झटका लगा। पीएम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि उन्हें करंट लगा था या किसी अन्य कारण से वे ऊंचाई से गिरे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH