छत्तीसगढ़ - मालगाड़ी की चपेट में आये दो युवक , एक कि मौत और दूसरे का पैर कटकर अलग

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मालगाड़ी की चपेट में आये दो युवक , एक कि मौत और दूसरे का पैर कटकर अलग
बिलासपुर 11 मई 2024 - बिलासपुर में बारात आये दो युवक मालगाड़ी के चपेट में आ गये। दोनों युवक रेलवे ट्रैक पर सो रहे थे। इसी दौरान तेज रफ़्तार मालगाड़ी ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक के दोनों पैर कटकर अलग हो गये है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के बैमा नगोई की है। यहां सूर्यवंशी परिवार में शादी का कार्यक्रम था। बीते गुरूवार को गांव से बारात सीपत क्षेत्र के ग्राम अमरनारा गई थी। बारात में खाना खाने के बाद कुछ बाराती वापस अपने गांव लौट गये थे। कुछ गांव में ही रुक गए। इनमें अरूण खरे 30 वर्ष, शिवा सोनी 28 वर्ष भी गांव में ही रुके थे। दोनों खाना खाने के बाद रात में गांव से लगे एनटीपीसी जाने के लिए बनी रेलवे ट्रैक के पास टहलने गए थे। दोनों ट्रैक किनारे बैठकर बात करते करते सो गये। रात में करीब तीन बजे के आसपास मालगाड़ी आई और दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना में अरूण खरे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, शिव सोनी के दोनों पैर कट गये। हादसे के बाद घायल सोनी दर्द से चीखने लगा। आसपास के गांव वाले आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के दौरान मृतक और घायल शराब के नशे में तो नहीं थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH