खुद के चार बच्चे लेकिन किसी का नहीं मनाया जन्मोत्सव , घोड़ी ने जन्मा खच्चर तो 300 लोगों को दी ग्रैंड पार्टी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
खुद के चार बच्चे लेकिन किसी का नहीं मनाया जन्मोत्सव , घोड़ी ने जन्मा खच्चर तो 300 लोगों को दी ग्रैंड पार्टी
मुरैना 09 मई 2024 - बानमोर कस्बे के खदान रोड पर रहने वाले एक कुंभकार के घर घोड़ी ने मन्नतों के बाद दो खच्चरों को जन्म दिया तो पूरे परिवार ने दोनों ही खच्चरों का दष्ठौन धूमधाम से मनाया। परिवार ने अपने बच्चों का कभी दष्ठौन नहीं मनाया, लेकिन अपने दोनों खच्चरों के लिए 300 लोगों को भोज दिया, इसके साथ ही ससुराल की ओर से पच्छ भी मंगाया गया। पच्छ आने पर ढोल नगाढ़ों से स्वागत किया गया। बानमोर कस्बे में हुए इस अजीबो गरीब आयोजन की चर्चाएं दिनभर बनी रहीं।

खदान रोड पर रहने वाला सुनील प्रजापति का परिवार कुंभकार का व्यवसाय करता है। उसके पास एक घोड़ा व एक घोड़ी थी। उसने बेहट के काशीबाबा से मन्नत मांगी थी कि घोड़ी के खच्चर (घोड़ा और गधे की बीच की प्रजाति) पैदा हो। अप्रैल महीने में सुनील प्रजापति की यह मन्नत पूरी हो गई। उसकी घोड़ी ने दो खच्चरों को जन्म दिया। जिसमें एक नर व एक मादा है।

खच्चरों के जन्म के बाद मन्नत पूरी होने पर बुधवार को बच्चों की तरह सुनील ने इनका दष्ठौन का कार्यक्रम रखा। जिसमें पहले उनका नामकरण किया गया, जिसमें नर का नाम भोला व मादा का नाम चांदनी रखा गया। बकायदा लोगों को भोज के लिए आमंत्रित किया गया।

सुनील प्रजापति के खुद के चार बच्चे है। जिनमें निखिल 18साल, नैंसी 12साल, वेद आठ साल और गोद ली हुई बेटी भावना 22 साल है। इनमें से किसी का भी दष्ठौन नहीं किया गया है। इस कारण कुछ लोग घोड़ी के बच्चे का दष्ठौन मनाने पर आश्चर्य भी किया। सुनील का मूल काम ईंट भट्टों से जुड़ा हुआ है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH