गेस्टहाउस में चल रहे इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 04 विदेशी कॉलगर्ल सहित 10 लोग गिरफ्तार

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
गेस्टहाउस में चल रहे इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 04 विदेशी कॉलगर्ल सहित 10 लोग गिरफ्तार
गुरुग्राम 09 मई 2024 - गुरुग्राम पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। गुरुग्राम के सेक्टर- 57 के G ब्लॉक में एक गेस्टहाउस में सेक्स रैकेट का गंदा खेल चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा CM फ्लाइंग स्क्वायड और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम ने रात में छापा मारा। यहां से 4 विदेशी लड़कियों के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लड़कियों में दो महिलाएं उज्बेकिस्तान से , दो बांग्लादेश से और एक-एक असम और कोलकाता से हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, उन्हें सेक्टर -57 के G ब्लॉक में एक गेस्टहाउस में सेक्स रैकेट चलाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया। एक पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर गेस्ट हाउस में भेजा गया। वहां दलाल से बातचीत की गई। सौदा तय होने के बाद दलाल ने जैसे ही कमरे में लड़की को भेजा संयुक्त टीम ने छापा मारा। दलाल को दिए गए साइन किए रुपए भी बरामद कर लिए।

पुलिस ने बताया कि गेस्ट हाउस के मैनेजर का नाम संजीव है। दिलबाग और संजय दलाल का काम करते थे। मौके पर छह महिलाएं मिलीं, जिनकी उम्र 24 से 34 साल के बीच बताई जा रही है। दो महिलाएं उज्बेकिस्तान से, दो बांग्लादेश से और एक-एक असम और कोलकाता से हैं. बांग्लादेश की महिलाएं बिना वीजा के पाई गई हैं. पुलिस ने सभी के खिलाफ अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवतियों की फोटो भेजकर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। संजय के जिम्मे ग्राहकों तक युवतियों की फोटो भेजने की थी। सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी के लिए फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा था।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH