कोरेक्स और बोनफिक्स के बाद अब कंडोम से युवा कर रहे है नशा , फ्लेवर्ड कंडोम बनी नशेड़ियों की पहली पसंद

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरेक्स और बोनफिक्स के बाद अब कंडोम से युवा कर रहे है नशा , फ्लेवर्ड कंडोम बनी नशेड़ियों की पहली पसंद
कोलकाता 08 मई 2024 - दुर्गापुर में युवाओं के बीच कंडोम का नशा काफी पॉपुलर हो चुका है. वे लोग मार्केट से फ्लेवर्ड कंडोम लेते हैं और उसे एक घंटे तक गर्म पानी में भिगोकर रख देते हैं. एक घंटे बाद उस पानी को पी लेते हैं, जिसका नशा उनको करीब 10 से 12 घंटे तक रहता है।

दरअसल, दुर्गापुर में काफी सारे स्टूडेंट रहते हैं जो अपने अपने घरों से दूर हॉस्टल में रहते हैं. हॉस्टल में रहते हुए वे लोग सिगरेट-शराब जैसे कई तरह के नशों के आदी हो चुके हैं. कंडोम की अपेक्षा शराब और नशे की अन्य चीजें काफी महंगी होती हैं. कंडोम को वे आसानी से अपनी पॉकेट मनी में से ले सकते हैं और उसे लेने के लिए डॉक्टर के पर्चे की भी जरूरत नहीं होती. इसलिए स्टूडेंट्स फ्लेवर्ड कंडोम का नशा कर रहे हैं।

फ्लेवर्ड कंडोम का नशे के रूप में प्रयोग हो रहा है, इस बात का खुलासा एक स्टूडेंट ने ही किया. दरअसल, पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर सिटी सेंटर, विधान नगर, बेनाचिटी, और मुचिपारा, सी जोन, ए जोन दुर्गापुर एरिया में कंडोम की मांग अधिक बढ़ गई थी. जब बिक्री अधिक होने लगी तो एक दुकानदार ने स्टूडेंट से इस बारे में पूछा. जब दुकानदार ने अपने रेगुलर ग्राहक से पूछा कि वह रोज कंडोम क्यों ले जाता है तो उसने कहा कि वह नशा करने के लिए रोजाना कंडोम खरीदता है।

 दुर्गापुर में एक मेडिकल शॉप के दुकानदार जोयदेव कुंडू का कहना है कि कंडोम की बिक्री अचानक से बढ़ गई थी. हमने नोटिस किया कि कॉलेज कैंपस के आसपास के स्टूडेंट ही अधिक कंडोम खरीद रहे थे. पहले दिन में कंडोम के बस 3 से 4 पैकेट बिकते थे लेकिन आज दुकानों में फ्लेवर्ड कंडोम का एक भी पैकेट नहीं बचा है।

केमिस्ट्री के टीचर नूरुल हक के मुताबिक, फ्लेवर्ड कंडोम से नशा करने से उसमें जहरीले कंपाउंड हो सकते हैं जो कि कैंसर का कारण बन सकता है. इसलिए इसके नशे को अवॉइड करना चाहिए. अभी तो युवाओं को इससे नशा करना अच्छा लग रहा है लेकिन आगे चलकर गंभीर साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH