कोचिंग के बहाने ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमने जाना 10वी की नाबालिग छात्रा को पड़ा भारी , हुई गैंगरेप का शिकार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोचिंग के बहाने ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमने जाना 10वी की नाबालिग छात्रा को पड़ा भारी , हुई गैंगरेप का शिकार
शहडोल 08 मई 2024 - शहडोल जिले में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी। इसी दौरान 5 युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के अश्लील वीडियो भी बनाए और वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोपी युवकों ने पीड़िता के दोस्त के साथ जमकर मारपीट भी की। यह वारदात सोमवार शाम को हुई। 

बताया जा रहा है कि शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में 10वीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा कोचिंग की बात बोलकर घर से निकली थी और रास्ते में मिले एक दोस्त के कहने पर उसके साथ घूमने निकल गई थी। ये दोनों केंद्रीय विद्यालय की तरफ कल्याणपुर जंगल में घूमने गए थे। रास्ते में 5 युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया और फिर उन्हें रोककर युवती के दोस्त के साथ जमकर मारपीट की। 

आरोपियों ने नाबालिग के कपड़े फाड़ दिए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद जब पीड़िता जैसे-तैसे घर पहुंची और परिवार को अपने साथ हुई अनहोनी के बारे में बताया। फिर परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। 

शहडोल पुलिस अधीक्षक प्रतीक कुमार ने बताया की सोमवार देर रात मामला आया है पीड़िता और परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस टीम गठित कर रात भर से आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के मामले में जैसा पीड़िता ने बताया है वैसे ही मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें हिरासत में ले लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH