सक्ती - साय की सरकार में सांय-सांय जेल जा रहे है सक्ती के रसूखदार सटोरिये , देखे अब तक का पूरा रिकॉर्ड

सक्ती , 07-05-2024 11:06:38 AM
Anil Tamboli
सक्ती - साय की सरकार में सांय-सांय जेल जा रहे है सक्ती के रसूखदार सटोरिये , देखे अब तक का पूरा रिकॉर्ड
सक्ती 07 मई 2024 - छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही सक्ती में मानो सटोरियों की शामत आ गई है। हालांकि सक्ती के सटोरियों पर कांग्रेस सरकार में भी कार्यवाही होती थी लेकिन सिर्फ खानापूर्ति के लिए। पुलिस छोटे सटोरियों को गिरफ्तार कर अपना कोरम पूरा कर लेती थी और बड़े सटोरिये पुलिस की पकड़ से दूर अपने A/C कमरे में बैठ कर हर चौके-छक्के पर दांव लगवाते रहते थे लेकिन जब से छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार आई है पुलिस बड़े मगरमच्छों को समुद्र से निकाल कर उनके असली जगह पँहुचा रही है।

अगर बात करे पिछले कुछ महीनों की तो..

18 अक्टूबर 2023 को चेतन पटेल निवासी असोन्दा को गिरफ्तार कर धारा 06 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत रिमांड पर भेजा गया।

23 नवम्बर 2023 को मनीष कुमार और खिलेश कुमार यादव को बनवारी वाटिका के कमरा नंबर 107 से गिरफ्तार कर धारा 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत रिमांड में भेजा गया।

09 फरवरी 2024 को सतीश अग्रवाल को एम के ऑटो पार्ट्स झुलकदम सक्ती से गिरफ्तार कर धारा 06 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत रिमांड में भेजा गया।

14 फरवरी 2024 को आययर खान उर्फ अय्या खान को पुरेन्हा पार सक्ती से गिरफ्तार कर धारा 06 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत रिमांड पर भेजा गया।

17 फरवरी 2024 को विजय अग्रवाल को हटरी - हॉस्पिटल के पास से गिरफ्तार कर धारा 06 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत रिमांड पर भेजा गया।

17 फरवरी 2024 को गोविंद राव उर्फ गोविंद मद्रासी को बंधवा पारा से गिरफ्तार कर धारा 06 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत रिमांड पर भेजा गया।

29 मार्च 2024 को राकेश अग्रवाल उर्फ बन्टी को DAV स्कूल के पीछे वार्ड नंबर 02 से गिरफ्तार कर धारा 06 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत रिमांड पर भेजा गया।

01 अप्रैल 2024 को पियुष वर्मा को गुंजन स्कूल सक्ती के पास से गिरफ्तार कर धारा 06 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत रिमांड पर भेजा गया।

18 अप्रैल 2024 को नरेश कुमार कसेर को वार्ड नंबर 02 कसेर पारा से गिरफ्तार कर धारा 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत रिमांड पर भेजा गया।

02 मई 2024 को रूद्र नारायण उर्फ सोनू सिदार को ग्राम पंचायत सोंठी के पास से गिरफ्तार कर धारा 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत रिमांड पर भेजा गया।

02 मई 2024 को राहुल अग्रवाल , दुजे राम साहू , विमल दास महंत , शिवम महंत उर्फ बिट्टू को सक्ती , कोरबा , नगरदा , सोंठी से गिरफ्तार कर धारा 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत रिमांड पर भेजा गया।

इससे पहले बाबा खान , अनिल रौतिया , मोहन अग्रवाल , सहित कई सटोरिये गिरफ्तार किए जा चुके है लेकिन इन 05 महीनों में हुई कार्यवाही से सक्ती के सटोरियों को सबसे बड़ी चोट पँहुची है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH