छत्तीसगढ़ की छात्रा के साथ गोवा में गैंगरेप , कार से अपहरण कर ले गए थे चार आरोपी

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ की छात्रा के साथ गोवा में गैंगरेप , कार से अपहरण कर ले गए थे चार आरोपी
अम्बिकापुर 06 मई 2024 - हॉस्टल से बहन के घर जाने निकली छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. घटना को देने वालों में दो आरोपी छात्रा के रिश्तेदार हैं. छात्रा को घर छोड़ने के बहाने आरोपियों ने कार में बैठाया और गोवा ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने घटना में शामिल कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गांधीनगर पुलिस के अनुसार, हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा 15 जनवरी को अपने बहन के घर जाने के लिए हॉस्टल से निकली थी. इस दौरान बीच रास्ते में उसके रिश्तेदार व पहचान के युवक ने अपने दोस्त के मोबाइल से फोन किया और अपने कार से घर छोड़ने की बात कही. ऐसे में जब युवती कार में बैठी तो उसमें दोनों युवकों के साथ दो और उनके दोस्त मौजूद थे।

छात्रा के कार में बैठते ही चारों युवकों ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी. जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. जिसके बाद उसे जबरन अजिरमा से कार में बिठाकर गोवा ले गए. जहां चारों आरोपियों ने छात्रा के साथ फिर दुष्कर्म किया. बाद में 22 जनवरी के दिन छात्रा को उसकी बहन के घर छोड़कर चारों आरोपी फरार हो गए थे. छात्रा से परिजनों ने पूछताछ की तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी. जिसके बाद छात्रा के साथ परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

इस मामले में सरगुजा के ASP अमोलक सिंह ने बताया कि गांधीनगर थाना में पीड़िता ने खुद आकर शिकायत दर्ज कराई है. उसने बताया है कि गाड़ी में जबरन बिठाकर अपहरण कर उसके साथ गलत काम किया. फिर दूसरे राज्य ले जाकर उसको रखा और गलत काम किया. पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया और रिमांड पर जेल भेजा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH