सक्ती - सस्ती लोकप्रियता पाने के चक्कर मे बुरा फंसा गोमती देवी हॉस्पिटल प्रबंधन , अब ना उगलते बन रहा है और ना..

सक्ती , 05-05-2024 7:02:57 AM
Anil Tamboli
सक्ती - सस्ती लोकप्रियता पाने के चक्कर मे बुरा फंसा गोमती देवी हॉस्पिटल प्रबंधन , अब ना उगलते बन रहा है और ना..
सक्ती 05 मई 2024 - लोगो के बेहतर स्वास्थ्य का दावा करने वाला गोमती देवी हॉस्पिटल पिछले कुछ दिनों से एक कांड को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। और ये सब हुआ है सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के चक्कर मे।

दरअसल 26 अप्रैल की दोपहर लगभग 12.30 बजे गोमती देवी हॉस्पिटल के शौचालय में एक बिन ब्याही युवती ने अवैध संतान को जन्म देने के बाद कमोड में डाल कर नवजात की हत्या करने का असफल प्रयास किया था। जिसकी जानकारी होने पर गोमती देवी हॉस्पिटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना देते हुए नवजात को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया था।

ये सब होने के बाद गोमती देवी हॉस्पिटल के संचालक व गायनोलॉजिस्ट डॉ संजय अग्रवाल ने प्रसिद्धि पाने के लिए मीडिया में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपने इस कार्य को सराहनीय बताया था। अब यही प्रेस विज्ञप्ति उनके गले का फांस बन गई है। 

हुआ यह कि डॉ संजय अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति की बिना पड़ताल किये कुछ पत्रकारों ने अपने न्यूज पोर्टल में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया लेकिन हो गया उल्टा। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित इस खबर की पड़ताल जब मीडिया के कुछ लोगो ने की और थाने में दर्ज FIR को पढ़ा तब मामला कुछ और निकला जिसके बाद गोमती देवी हॉस्पिटल का यह कारनामा नेशनल और रीजनल टीवी चैनल की हेडलाइन बन गई।

मामला तूल पकड़ने के बाद अब सक्ती CMHO डॉ सूरज राठौर ने जांच टीम गठित कर दिया है जो सात दिनों के भीतर पूरे प्रकरण की जांच कर CMHO को अपनी रिपोर्ट सौपेंगे जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

बहरहाल इस जांच रिपोर्ट पर हमारी नजर रहेगी और जाँच रिपोर्ट में शामिल तथ्यों की पड़ताल कर जो भी सच्चाई होगी उसे सामने लाया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH