छत्तीसगढ़ - 14 साल की नाबालिग बहन ने बड़े भाई को बेरहमी से उतारा मौत के घाट , हत्या की वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

खैरागढ़ छुईखदान गंडई , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 14 साल की नाबालिग बहन ने बड़े भाई को बेरहमी से उतारा मौत के घाट , हत्या की वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
खैरागढ़ 05 मई 2024 - मोबाइल पर बात करने से मना करने पर छोटी बहन ने अपने बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी. मामला छुईखदान के अमलीडीह कला का है. खैरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय मृतक देवप्रसाद वर्मा की हत्या उसकी चौदह वर्षीय छोटी बहन ने कर दी।

पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि देवप्रसाद और उसकी छोटी बहन घर पर अकेले थे. छोटी बहन अक्सर लड़कों से बात करती थी, जिसको लेकर देवप्रसाद और उसकी बहन में कहासुनी हो गई. मोबाइल पर लड़कों से बात न करने और परिवार की इज्जत का वास्ता देते हुए देवप्रसाद ने अपनी बहन को जमकर फटकार लगाई और संभवतः मारपीट भी की।

और यही बात देवप्रसाद की मौत का कारण बन गई. इसके बाद नाबालिग बालिका ने घर में सो रहे देवप्रसाद पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. प्रहार इतना खतरनाक था कि देवप्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद बालिका ने अपने खून से सने कपड़ों को साफ किए और भाई की हत्या होने का शोर मचाने लगी. शोर सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की. लेकिन 18 वर्षीय लड़के का इतनी बेरहमी से कत्ल कौन करेगा इस प्रश्न का पुलिस के पास उत्तर नहीं था. पुलिस ने फ़ारेंसिक, साइबर टीम, डॉग स्कॉड समेत सभी तंत्र का उपयोग कर सभी एंगल से जांच शुरू की।

जांच की सुई बार-बार नाबालिग बालिका पर जाकर अटक रही थी. संदेह के आधार पर नाबालिग बालिका से पूछताछ की गई, इस पर उसने अपना गुनाह क़बूल कर लिया. नाबालिग बालिका को किशोर न्यायालय के समक्ष न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH