मतदान से पहले रायपुर से 16 जिंदा बम बरामद , स्कूल और श्मशान घाट में रखे थे छिपा कर
देश , 05-05-2024 1:40:34 AM
कोलकाता 04 मई 2024 - तीसरे चरण के चुनाव से दो दिन पहले चुनावी हिंसा के लिए कुख्यात मुर्शिदाबाद के अलग-अलग इलाकों के श्मशान घाटों, स्कूलों, ICDS केंद्रों और खेल के मैदानों से कई बम बरामद किए गए हैं। साथ ही बम बनाने के मसाले भी मिले हैं। शनिवार को इलाके में काफी गहमा-गहमी रही। बमों को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को सूचित किया गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शनिवार सुबह पुलिस ने रायपुर के खिदिरपाड़ा श्मशान घाट और डोमकल के निश्चिंतपुर फरजीपाड़ा इलाके में तलाशी अभियान चलाया जहां 16 बम मिले। पुलिस ने कहा कि नायलॉन बैग में प्लास्टिक की बाल्टियों में सॉकेट बम और बम बनाने के मसाले रखे हुए थे।
ICDS केंद्र के पीछे से प्लास्टिक की थैलियों में पैक बम मिले। उन इलाकों में पुलिस बल तैनात कर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। बम बरामदगी की घटना से आम नागरिकों में दहशत है।
















