छत्तीसगढ़ - दिवाली के फटाकों से बनाया बम , फिर बड़े ब्लास्ट रची शाजिश , मरना था किसी और को लेकिन,,

राजनाँदगाँव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दिवाली के फटाकों से बनाया बम , फिर बड़े ब्लास्ट रची शाजिश , मरना था किसी और को लेकिन,,
राजनांदगांव 01 मई 2024 - राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जाम सरार में बोर चालू करते समय ब्लास्ट मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। इस घटना में फार्म हाऊस के एक मजदूर की जान चली गयी थी। आरोपी ने फार्म हाऊस के मालिक के खिलाफ शाजिश रची थी। 

पुलिस ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया कि घटना स्थल पर मोटर स्टार्टर पैनल पर लगे अतिरिक्त वायर से पुलिस को अहम सुराग मिला था, जिसकी जांच करते हुए पता चला कि बिजली मिस्त्री का काम करने वाले जामसरार गांव के कुमान कंवर का पूर्व से वैष्णव परिवार से रंजिश था।

वर्ष 2015 में संतोष वैष्णव की मां नगर पंचायत चुनाव में खड़ी हुई थी वहीं आरोपी कुमान कंवर की पत्नि भी जामसरार कला से पंचायत चुनाव लड़ी थी। इसी चुनावी माहौल में वैष्णव परिवार व आरोपी के बीच विवाद हुआ था। आरोपी कुमान कंवर वैष्णव परिवार से पूर्व से रंजीश रखता था, जिसने वर्ष 2015 से ही अपने बांये हाथ मे गोदना से “मेरा जानी दुश्मन संतोष, सतीश, पप्पु का छोटा भाई और पुरा वैष्णव परिवार है” लिखा रखा था। 

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर ने बताया कि आरोपी के द्वारा वैष्णव परिवार से दुश्मनी के चलते बोर में किया गया था।

आरोपी जानता था कि फार्म हाउस में बोर का मोटर रोज सुबह सुनील वैष्णव आकर चालू करता है। आरोपी ने 28 अप्रैल की मध्य रात्रि संतोष वैष्णाव के फार्म हाउस में घुसकर अपने द्वारा बनाये गए लगभग 2 किलो का बम प्लांट को बोर के कन्ट्रोल पैनल से जोड़कर जमीन में गाड़ दिया। 

आरोपी के द्वारा लगभग 6 महीने दिवाली में फोड़ने वाले पटाखे को लाकर अपने घर की बाड़ी में छोटा बम तैयार कर उसे सेल बैट्ररी के माध्यम से ब्लाट कर परीक्षण किया था। दीवाली के समय से वह अत्याधिक मात्रा में पटाखे का बारूद ईकठ्ठा कर एक प्लास्टिक के डिब्बे में बारूद भर कर वायर कनेक्शन के माध्यम से बम तैयार कर लिया था

लेकिन सुनील वैष्णव को मारने की उसकी यह योजना असफल रही, उस दिन बोर चालू करने संतोष वैष्णव की जगह उनका कर्मचारी नरेश कुमार ओटी पहुंचा और जैसे ही उसने बोर स्टार्ट करने बटन दबाया एक जोरदर धमाका हुआ जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायलय पेश किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH