प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी , तीन महीने पहले ही हुई थी युवती की शादी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी , तीन महीने पहले ही हुई थी युवती की शादी
बांदा 01 मई 2024 - यूपी के बांदा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां प्रेमी युगल ने रेलवे ट्रैक पर सिर रखकर अपनी जान दे दी। ट्रेन से कटकर दोनों के सिर धड़ से अलग हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के आधार कार्ड और सुसाइड पर युवती के पते से शवों की शिनाख्त हुई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना देते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ये घटना महुटा चौकी के एंचवारा गांव का है। 

जानकारी के मुताबिक भगवान दास ने अपनी बेटी अर्चना कुशवाहा की शादी इसी साल 21 जनवरी को बिसंडा के जेसीबी ड्राइवर दीपक कुशवाहा से की थी। लेकिन अर्चना अतर्रा के गोखिया स्थित अमृतपुर खेरवा के रामरूप उर्फ बबलू से प्यार करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी। वह सूरत में काम करता था। अर्चना शादी के बाद पहली बार मायके आई लेकिन वह 21 मार्च को यहां से भाग निकली और फोन कर परिजनों से कहा कि वह मरने जा रही है।

बुधवार को तड़के में अवंतीनगर के पास रेल ट्रैक पर दोनों सिर रखकर लेट गए और संपर्क क्रांति से कटकर जान दे दी। दोनों के सिर और धड़ एक-दूसरे से एक फीट दूर पड़े मिले। जब इस बात की भनक सहायक स्टेशन मास्टर को लगी तो उन्होंने शहर कोतवाली को जानकारी दी। जिसके बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की तहकीकात में जुट गए। 

घटनास्थल पर तीन पन्ने के सुसाइड नोट और आधार कार्ड से दोनों शवों की शिनाख्त हुई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचित करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH