छत्तीसगढ़ - कोलकाता से आती थी कॉलगर्ल , पढ़े पुलिस की जुबानी सेक्स रैकेट की कहानी , और देखे सभी के नाम

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कोलकाता से आती थी कॉलगर्ल , पढ़े पुलिस की जुबानी सेक्स रैकेट की कहानी , और देखे सभी के नाम
बिलासपुर 01 मई 2024 - न्यायधानी बिलासपुर के पॉश इलाकों व पॉश कॉलोनियों में चार जगह अलग -अलग राज्यों से कॉलगर्ल बुला सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। बिलासपुर पुलिस की टीम ने प्लानिंग से रेड कर महिला दलालों समेत 11 पुरुष व 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 7 लड़कियों को दैहिक शोषण से मुक्त करा उनके पुनर्वास की कार्यवाही की जा रही है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

दरअसल 30 अप्रैल को सकरी थाना प्रभारी अभय सिंह बैस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अमेरी में स्थित सांई विहार अपार्टमेंट में रुखसार अहमद उर्फ जावेद, नाजिर अंसारी एवं मधुमाला सिंह बर्मन नामक लोगों के द्वारा दूसरे राज्य की महिलाओं और व्यक्तियों को लाकर सांई विहार अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 11 व 13 को किराए में लेकर देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। 

पहले प्वाइंटर के द्वारा ग्राहक बन कर देह व्यापार के संचालकों से बातचीत की गई और सौदा तय किया गया इसके बाद पर्याप्त महिला व पुलिस बल की टीम बना घेरेबंदी कर सांई विहार अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 11 व 13 में दबिश दी। मकान के अंदर कुछ लोग बैठे हुए मिले। जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने खुद को इस देह व्यापार का संचालक बताया जिनमे उन्होंने अपना नाम जावेद उर्फ रुखसार अहमद, नाजी अंसारी, और महिलाएं मधुबाला बर्मन और रेखा कुर्रे होना बताया। 

अंदर के कमरे में एक लड़का और लड़की आपत्तिजनक अवस्था में बिस्तर पर पड़े हुए हैं। रुखसार अहमद से पूछताछ में उसने बताया कि शहर के दो अन्य ठिकानों पर भी मकानों में देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। दोनों जगह में से गोकुलधाम पार्क में रुखसार अहमद का घर है तथा दूसरा आसमा सिटी फेज 2 में रहने वाली शांता गंधर्व का मकान है। इन दोनों के मकानों को देहव्यापार के लिए उपयोग किया जा रहा था। उक्त दोनों जगह पर भी पुलिस टीम के द्वारा रेड कर आरोपियों को पकड़ा गया। 

सभी के पास से पृथक पृथक नगदी रकम कुल 65 हजार 830 रुपए मोबाइल फोन 26 नग, आपत्तिजनक वस्तुएं जिनमे उपयोग किए हुए कंडोम व साबूत कंडोम, शराब की बोतलें एक CT - 100 बाइक, जमीन तथा बैंक के कागजात, 2 नग कोरा चेक बुक,, बलेनो कार, स्विफ्ट डिजायर कार को जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध किराए के मकान में देह व्यापार करने के चलते धारा 04,05,07 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 7 लड़कियों को दैहिक शोषण से मुक्त करवाया गया है। इनमें चार लड़कियां कलकत्ता की रहने वाली हैं। उनको रेस्क्यू कर उनके पुनर्वास की व्यवस्था भी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में..

रुखसार अहमद निवासी गोकुल पार्क कॉलोनी घुरू थाना सकरी, नाजिर अंसारी निवासी सांई विहार अपार्टमेंट अमेरी थाना सकरी, चंदन कुमार सोनी निवासी सरजू बगीचा मसानगंज थाना सिविल लाइन, अजय कुमार चेकल निवासी बगीचा पारा अमेरी थाना सकरी, गौरव चौबे निवासी सांई विहार अपार्टमेंट, दिनेश चंद्रा निवासी मुड़ापार बिलासपुर, तामेश्वर चंद्रा निवासी जमनी पाली साड़ा थाना दर्री जिला कोरबा, विकास अग्रवाल निवासी सरदार पटेल नगर थाना दर्री जिला कोरबा, सतीश गौतम निवासी साड़ा कॉलोनी थाना दर्री जिला कोरबा, अफजाल हुसैन निवासी शिवम विहार कॉलोनी थाना सरकंडा, दीपक ठाकुर निवासी पांचाली विहार राजकिशोर नगर थाना सरकंडा शामिल है। इसके अलावा महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH