जाने कैसे लीक हुआ बलात्कारी सांसद प्रज्वल रेवन्ना का अश्लील वीडियो , ड्राइवर ने किया सनसनीखेज खुलासा

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जाने कैसे लीक हुआ बलात्कारी सांसद प्रज्वल रेवन्ना का अश्लील वीडियो , ड्राइवर ने किया सनसनीखेज खुलासा
बेंगलुरु 30 अप्रैल 2024 - लोकसभा चुनाव 2024 की सियासी सरगर्मी के बीच कर्नाटक में अलग ही खेल चल रहा है। दरअसल हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है। हालांकि आज जनता दल सेक्युलर प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 

वहीं दूसरी ओर रेवन्ना परिवार के पूर्व ड्राइवर ने इस रहस्य से पर्दा उठाया है। इस शख्स ने कहा कि उसने ये वीडियो भाजपा नेता देवराजे गौड़ा को सौंपे थे। इस ड्राइवर का नाम कार्तिक है। उसने कहा, ‘मैंने ये वीडियो उस भाजपा नेता को दिए, जिसने महिलाओं को न्याय देने का वादा किया था।’ कार्तिक ने दावा किया कि रेवन्ना परिवार के लोगों ने उसे काफी परेशान किया और उसकी जमीन का कुछ हिस्सा जबरन अपने नाम करवा लिया। इस तरह तंग आकर उसने गौड़ा से संपर्क किया। 

कार्तिक ने एक वीडियो जारी करके कहा, ‘मुझे नहीं पता कि गौड़ा ने पेन ड्राइव बांटी या फिर भाजपा के लोगों ने ऐसा किया। मैंने तो पेन ड्राइव उनके अलावा और किसी को नहीं दिया। अब वे आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस नेताओं को मैंने इसे दिया।’ उन्होंने कहा कि अगर मुझे इसे कांग्रेस नेताओं को देना होता तो मैं न्याय के लिए उनके पास ही क्यों गया होता।

SIT की शुरुआती जांच से पता चला है कि अधिकांश वीडियो 2019 के बाद बेंगलुरु और हासन में प्रज्ज्वल रेवन्ना के आवास के एक स्टोररूम में मोबाइल फोन से शूट किए गए थे। पुलिस ने उनकी सत्यता की जांच के लिए कुछ पेन ड्राइव को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH