लव मैरिज कर ससुराल आते ही देवर को दिल दे बैठी दुल्हन , देवर के आगे पति लगने लगा विलेन , फिर हुआ यह

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
लव मैरिज कर ससुराल आते ही देवर को दिल दे बैठी दुल्हन , देवर के आगे पति लगने लगा विलेन , फिर हुआ यह
कानपुर 29 अप्रैल 2024 - कानपुर में लव मैरिज कर ससुराल आते ही दुल्हन को देवर से प्यार हो गया। दोनों में अवैध संबंध बने तो पति खलनायक लगने लगा। पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और हाथ-पैर बांधकर शव को तालाब में फेंक दिया। 

दरअसल रविवार को बिधनू थाने से ढाई सौ मीटर दूर तालाब में एक युवक की लाश तैरती हुई मिली थी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो शव की शिनाख्त खेरसा गांव निवासी बृह्मानंद अवस्थी उर्फ दिनेश के रूप में हुई। पुलिस घर पहुंची तो सारा मामला पता चल गया। देवर-भाभी घर से फरार थे।

बताया जा रहा है कि बिधनू के कठुई रोड खेरसा गांव निवासी 45 वर्षीय बृह्मानंद अवस्थी उर्फ दिनेश ट्रक क्लीनर था उसने एक साल पहले लखीमपुर की राखी के साथ लव मैरिज की थी। शादी के बाद घर आते ही राखी की आंखें अपने देवर मनोज से लड़ गईं। दोनों में अवैध संबंध बने तो इसकी जानकारी पति दिनेश को भी हुई। विरोध शुरू हुआ तो घर में झगड़ा होने लगा। 

ग्रामीणों के अनुसार, चार दिन पहले दोनों भाइयों में देर रात तक गाली गलौज और मारपीट हुई थी इसके बाद दिनेश दिखाई नहीं दिया था। घर में मनोज और राखी ही थे। रविवार सुबह कठुई रोड पर तालाब में एक शव तैर रहा था जिसकी सूचना लोगो ने बिधनू थाने जाकर दी। पुलिस ने तालाब से शव बाहर निकलवाया तो हाथ पैर रस्सी से बंधे थे, पेट व गर्दन पर घाव के निशान थे।

पुलिस जब दिनेश के घर पहुंची तो दीवारों पर खून के निशान व खून लगी रुई मिली। जबकि भाई व पत्नी राखी फरार थे। ग्रामीणों ने देवर व भाभी में अवैध संबंधों की बात भी कही है। एसीपी घाटमपुर रंजीत सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंची फॉरेंसिक ने साक्ष्य संकलन किया है। चाकू से हमला किया गया है। पत्नी और भाई की तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH