आर्केस्टा डांसर पूनम निकली लुटेरों की रेकी क्वीन , कमर में लोडेड पिस्टल के साथ मिले ,,

बिहार , 03-10-2020 6:02:33 AM
Anil Tamboli
आर्केस्टा डांसर पूनम निकली लुटेरों की रेकी क्वीन , कमर में लोडेड पिस्टल के साथ मिले ,,
बिहार 03 अक्टूबर 2020 -  बिहार के समस्तीपुर जिले की रोसड़ा पुलिस ने शहर के एक मकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं. पुलिस की छापेमारी के दौरान ही कई अपराधी वहां से भाग खड़े हुए।

पुलिस ने मौके से एक लड़की को गिरफ्तार कर उसके पास दो लोडेड पिस्टल और एक कट्टा बरामद किया है पुलिस ने परिसर में मौजूद दो अन्य महिलाओं को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है।

पुलिस ने इस मकान से दो पिस्टल एवं एक देसी कट्टे के साथ कुल 29 कारतूस एवं आधा दर्जन मोबाइल और दो बाइक भी बरामद की हैं. रोसड़ा के एसडीपीओ शहरियार अख्तर के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी. गिरफ्त में आई लड़की घटना को अंजाम देने से पहले जगह या दुकान की रेकी करती थी फिर उसके साथी अपराधी घटना को सफलतापूर्वक अंजाम देते थे।

एसडीपीओ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं. जब रोसड़ा प्रखंड कार्यालय के सामने गली में स्थित एक मकान में छापेमारी की गई तो पुलिस की भनक पाते ही कई अपराधी दीवाल फांद कर भाग गए. परिसर से तीन लड़कियों को हिरासत में लिया गया. महिला पुलिस द्वारा जांच पड़ताल के दौरान एक युवती की कमर से लोडेड पिस्टल जब्त की गई है. कमरे की तलाशी लेने पर दो और पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि पिस्टल के साथ गिरफ्तार युवती अपना घर कभी कुशेश्वरस्थान तो कभी बखरी बता रही थी. जबकि अन्य दो में एक रोसड़ा शहर और दूसरी ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली है. एसडीपीओ ने बताया कि पूरे मामले की पड़ताल व सत्यापन की जा रही है. मकान मालिक को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया है ।

फरार हुए सभी अपराधी लूट और डकैती जैसी घटनाएं करते थे. अन्य जिलों में घटना करने के बाद ये रोसड़ा में छिप जाते थे. जिस लड़की को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है, वह आर्केस्ट्रा में डांस करती थी. उसका नाम पूनम है. किसी आर्केस्ट्रा प्रोग्राम के बीच ही अपराधियों से उसका संपर्क हुआ. मोबाइल पर बातचीत होने लगी. फिर एक अपराधी ने रोसड़ा में पूनम को बुलाकर खाना बनाने के काम पर रख लिया. पूनम को भी अपराधियों ने पैसों का लालच देकर गिरोह में शामिल कर लिया. गिरफ्त में आई पूनम घटना से पूर्व रेकी का काम करती थी. फिर उसके साथी लूटपाट, डकैती जैसी संगीन घटना को अंजाम देने में सफल हो जाते थे. इस बार इनकी किस्मत अच्छी नहीं थी. पुलिस ने उन्हें घटना को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस अन्य अपराधियों को तलाश रही है. रोसड़ा डीएसपी शहरयार अख्तर ने बताया कि जब मौके पर पुलिस पहुंची तो कई अपराधी भाग गए. पूनम को पकड़ा गया है. उसके पास से हथियार बरामद हुए हैं. इससे कड़ाई से पूछताछ करने पर बाकी अपराधियों का नाम पता चल गया है. ये लोग डकैती की साजिश कर रहे थे. ये लोग अवैध शराब का भी कारोबार करते हैं. पूनम एक महीने से रोसड़ा में रह रही थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH