छोटे भाई की पत्नी पर आया जेठ का दिल , भाई बहु भी गिरी जेठ के प्यार में फिर एक दिन हुआ यह

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छोटे भाई की पत्नी पर आया जेठ का दिल , भाई बहु भी गिरी जेठ के प्यार में फिर एक दिन हुआ यह
कुशीनगर 27 अप्रैल 2024 - छोटे भाई की पत्नी से अवैध संबंधों का पता दस साल के भतीजे को हो गया था। वह यह बात किसी को बता न दे इस डर से उसने एक दोस्त के साथ मिलकर भतीजे की गला दबा कर हत्या कर दी और गांव के बाहर एक खेत में उसका शव फेंक दिया। करीब चार महीने पुराने इस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है।

एसपी धवल जायसवाल ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि हाटा कोतवाली क्षेत्र के सकरौली गांव निवासी इंदल का छोटा भाई धर्मसागर नशे का आदी है। इस कारण उसका अक्सर पत्नी से विवाद होता रहता था। अक्तूबर 2023 में इसी विवाद को लेकर धर्मसागर ने पत्नी पूजा की पिटाई कर दी। इसके बाद पूजा अपनी दो बेटियों के साथ मायके चली गई। तब से वह वहीं रह रही है। 

पत्नी के मायके जाने के बाद धर्मसागर का अपने छोटे भाई कौशल की पत्नी गुड़िया से अवैध संबंध हो गया। एक दिन इंदल के 10 वर्षीय पुत्र गोलू उर्फ शीलरतन ने गुड़िया और धर्मसागर को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। यह बात दोनों को पता चली तो वे डर गए कि कहीं गोलू उनके संबंधों की जानकारी घरवालों को न दे दे। इसलिए धर्मसागर साजिश रचने लगा।

03 दिसंबर 2023 को उसने गोलू को घर चलने के लिए कहा और वहां रस्सी से गोलू की गर्दन कसकर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। पुलिस पूछताछ में धर्मसागर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने कहा कि वह भतीजे की जान नहीं लेना चाहता था पर गुड़िया बार-बार कहती थी कि गोलू अपने मां-बाप से उनके अवैध संबंधों को बता देगा इसलिए उसे रास्ते से हटा दो। 

गुड़िया की बातों में आकर उसने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। घर आने के बाद इसकी जानकारी गुड़िया को दी। जिस दिन भतीजे की लाश मिली उस दिन अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था। भतीजे को दफनाने भी साथ गया था।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH