प्रेमिका ने प्रेमी से लिया बेवफाई का खौफनाक बदला , सज धज कर प्रेमी की बारात में पँहुची और फिर,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेमिका ने प्रेमी से लिया बेवफाई का खौफनाक बदला , सज धज कर प्रेमी की बारात में पँहुची और फिर,,
बलिया 24 अप्रैल 2024 - अभी तक आपने सुना होगा कि किसी युवक ने अपनी प्रेमिका से नाराज होकर उस पर तेजाब फेंक दिया. प्रेमिका या तो शादी के लिए राजी नहीं हो रही थी या फिर किसी और से उसकी शादी तय हो गई होती है. ऐसी स्थिति में नाराज प्रेमी के अपनी प्रेमिका पर एसिड अटैक करने की कई घटनाएं आई हैं।

लेकिन, यूपी के बलिया में एक उलट ही मामला आया है. यहां प्रेमिका ने दूल्हा बने अपने प्रेमी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया. इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला यूपी के बलिया जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र के डुमरी का है. यहां मंगलवार की शाम शादी के लिए बरात लेकर निकल रहे दूल्हे पर उसकी प्रेमिका ने तेजाब फेंक दिया. इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई. परिवार वालों ने दूल्हे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं दूल्हे के घर की महिलाओं ने तेजाब फेंकने वाली युवती की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जाता है कि दोनों युवक-युवती में कुछ समय से अफेयर चल रहा था. दोनों के परिजनों का काफी विरोध था. बावजूद इसके प्रेमी युगल एक दूसरे के साथ रहने पर अड़े थे. इसे लेकर दोनों पक्ष में पंचायत भी हुई, जिसके बाद आपसी सहमति से मामले का निस्तारण कर युवक को बाहर कमाने भेज दिया गया।

जहां वह बीते कुछ माह से काम कर रहा था. इसी दौरान परिवार वालों ने उसकी शादी तय कर दी और वह तय समय पर शादी के लिए घर आया. मंगलवार को वह बरात लेकर परछावन के लिए निकला था. इधर उसकी शादी से नाराज प्रेमिका ने भी बदला लेने की ठानी और सजधज कर परछावन में शामिल हो गई। उसने ऐन परछावन के मौके पर दूल्हे के पास जाकर उसके चेहरे पर फेंक दिया।

थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडे ने बताया कि अभी दूल्हे के पक्ष से तहरीर मिली है. सम्बंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आगे की कारवाई प्रचलित है, इस घटना को लेकर देर रात तक हलचल मची रही।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH