छत्तीसगढ़ - गैर मर्द के प्यार में पागल हुई पत्नी , प्रेमी के साथ मिलकर किया यह कांड

गौरेला पेंड्रा मरवाही , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - गैर मर्द के प्यार में पागल हुई पत्नी , प्रेमी के साथ मिलकर किया यह कांड
GPM 23 अप्रैल 2024 - प्रेमप्रसंग के कारण शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया. हत्या को छुपाने के लिए पति को खेत की बाड़ी में फांसी पर लटका दिया. मामला पेंड्रा थाना का है, जहां पुलिस को सूचना मिली की मृतक लालचंद नायक अपनी बाड़ी में फांसी लटका मिला और उसकी मौत हो गई है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया. थाना टीम ने जांच के दौरान मृतक के शव का पीएम कराया. परिजनों का बयान लिया. इसमें शक की सुई मृतक की पत्नी पर गई. पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाने से सांस का रूकना बताया गया. पत्नी दुर्गावती नायक से कड़ाई से पूछताछ करने पर वह टूट गई. उसने बताया कि वह अपने प्रेमी कमलेश्वर के साथ 2 साल पहले भाग गई थी और करीब डेढ़ वर्ष तक उसके साथ रही फिर जब पति उसे लेने गया तो वापस आ गई थी।

पत्नी अपने प्रेमी कमलेश्वर उरांव के साथ ही रहना चाहती थी पर पति रोड़ा बन रहा था, जिस कारण प्रेमी को बुला कर पति को रास्ते से हटाने की ठानी. 20 अप्रैल की रात जब पति बाडी में बने झाला में सो रहा था तब प्रेमी के साथ मिलकर गमछे से पति के गले को दबाकर हत्या कर दी और फांसी का स्वरूप देने की कोशिश की।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी कमलेश्वर का पतासाजी की, जो बैकुंठपुर में अपनी बहन के घर में छिपा था. उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया.पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH