छत्तीसगढ़ - दोस्त के घर डिनर पर जाना दंपति को पड़ा भारी , पति को बेहोश कर लूट ली पत्नी की इज्जत

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दोस्त के घर डिनर पर जाना दंपति को पड़ा भारी , पति को बेहोश कर लूट ली पत्नी की इज्जत
बिलासपुर 23 अप्रैल 2024 - न्यायधानी बिलासपुर में एक शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला को उसी के पति के दोस्त ने हवस का शिकार बनाया। करीब तीन महीने पहले हुए इस वारदात में आरोपी ने पीड़ित महिला और उसके पति को अपने घर खाने पर बुलाया था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे और उसके पति को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाने के बाद गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

गैंगरेप की ये घटना बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। दुर्ग जिले में रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने सरकंडा पुलिस में अपराध दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति की पहचान बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र के बंधवापारा निवासी सुनील नाम के युवक से थी। सुनील ने बीते जनवरी माह में उन्हें मिलने के लिए अपने घर बिलासपुर बुलाया था। इस पर महिला का पति उसे और बच्चे को लेकर 28 जनवरी को बिलासपुर आया था। बिलासपुर पहुंचने के बाद सुनील उन्हें अपने घर ले गया। जहां उसने रात में अपने घर पर भोजन कराया। 

महिला ने आरोप लगाया है कि सुनील ने उनके खाने में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया था। जिससे महिला और उसके पति बेसुध होकर सो गए। इसका फायदा उठाकर सुनील ने अपने एक दूसरे दोस्त के साथ मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित महिला ने बताया कि वह बदहवास थी, इसलिए बचाव में वह आरोपियों का विरोध भी नही कर सकी। वहीं घटना के बाद बदनामी के डर से महिला चुप रही। 

बाद में महिला ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी। फिर तीन महीने बाद वह शिकायत लेकर सरकंडा थाने पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने गैंगरेप करने वाले सुनील और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर जल्द दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH