छत्तीसगढ़ - खुद को कुंवारा बता कर शादीशुदा युवक ने खराब की 16 साल के नाबालिग की जिंदगी , FIR हुआ दर्ज

बिलासपुर , 23-04-2024 2:41:30 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - खुद को कुंवारा बता कर शादीशुदा युवक ने खराब की 16 साल के नाबालिग की जिंदगी , FIR हुआ दर्ज
बिलासपुर 22 अप्रैल 2024 - बिलासपुर में 16 साल की लड़की से दोस्ती और शादी करने का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। लड़की को बाद में पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है और वो दो बच्चों का पिता है, जिसके बाद वह परेशान होकर थाने पहुंची। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है। 

पुलिस के अनुसार कवर्धा जिले के भरेवापारा निवासी संजय माथुर (22) सिविल लाइन क्षेत्र के तालापारा में रहता है। वह यहां प्राइवेट जॉब करता है। इस दौरान उसकी पहचान सिरगिट्‌टी क्षेत्र के 16 साल की लड़की से हुई। युवक ने उससे पहले दोस्ती की और फिर प्यार का इजहार करते हुए शादी करने का वादा किया। लड़की भी उसकी बातों में आ गई और उससे प्यार करने लगी। 

करीब दो माह पहले उसने लड़की से दुष्कर्म किया, जिसके बाद से शारीरिक शोषण करने लगा। इस दौरान लड़की को पता चला कि उसका प्रेमी पहले से शादीशुदा है और वह दो बच्चों का बाप है। पहले लड़की को भरोसा नहीं हुआ। तब उसने पूरी जानकारी ली। सच्चाई सामने आने के बाद लड़की ने इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद वह अपनी मां के साथ शिकायत लेकर पुलिस के पास गई। 

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि युवक ने उससे झूठ बोला है। वह पहले से शादीशुदा होते हुए भी उसके साथ प्रेम संबंध होने का नाटक किया और शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवक ने उसके साथ धोखा किया है। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
नशीला प्रोटीन पावडर पीला कर जिम ट्रेनर ने छात्रा को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
नशीला प्रोटीन पावडर पीला कर जिम ट्रेनर ने छात्रा को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में दो दोस्तो की मौत, एक घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में दो दोस्तो की मौत, एक घायल
छत्तीसगढ़ - IPL शुरू होने से पहले पुलिस ने दिया सटोरियों को संदेश, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - IPL शुरू होने से पहले पुलिस ने दिया सटोरियों को संदेश, कही यह बात..
शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर - नई आबकारी नीति हुई लागू, अब इन जगहों पर भी छलका सकेंगे जाम
शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर - नई आबकारी नीति हुई लागू, अब इन जगहों पर भी छलका सकेंगे जाम
सब कुछ तय हो जाने के बाद लड़की पक्ष शादी तोड़ा, आहत युवक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी
सब कुछ तय हो जाने के बाद लड़की पक्ष शादी तोड़ा, आहत युवक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी
खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री का ट्रांसवुमन के साथ अश्लील वीडियो वायरल, प्रदेश की राजनीति में मचा हड़कंप
खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री का ट्रांसवुमन के साथ अश्लील वीडियो वायरल, प्रदेश की राजनीति में मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH