छत्तीसगढ़ - विवाहिता से गैंगरेप का मामला निकला झूठा , इस वजह से महिला ने की थी शिकायत

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - विवाहिता से गैंगरेप का मामला निकला झूठा , इस वजह से महिला ने की थी शिकायत
अम्बिकापुर 21 अप्रैल 2024 - सरगुजा जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह नशे में धुत एक विवाहिता से गैंगरेप की शिकायत मिली। उसने बताया कि दो लोगों ने दुष्कर्म किया है। लेकिन पुलिस पूछताछ और मेडिकल जांच में मामला झूठा निकला। 

जानकारी के मुताबिक, जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र से दंपती काम की तलाश में अंबिकापुर आए थे। मणिपुर थाना क्षेत्र में वे भिट्ठीकला में रुके थे। शनिवार सुबह दंपती नशे की हालत में थे। सुबह नशे में धुत विवाहिता (20) हॉस्पिटल पहुंची और कहा कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है। इसकी सूचना तत्काल मणिपुर पुलिस को दी गई। 

विवाहिता का आरोप था कि युवकों ने उसे बंधक बनाकर गैंगरेप किया। ज्यादा नशे की हालत में होने के कारण वह कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रही थी। कई घंटों बाद जब उसका नशा कम हुआ तो पूछताछ में पता चला कि ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं है। इस दौरान मणिपुर पुलिस भिट्ठी के कुछ संदेहियों को भी पकड़ लाई, जो सुबह दंपती के साथ दिखे थे। पुलिस ने जब उन्हें विवाहिता के सामने खड़ा किया तो विवाहिता ने कहा कि इन्होंने कुछ नहीं किया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल टेस्ट भी कराया। 

मेडिकल टेस्ट में भी ऐसी कोई घटना नहीं होना पाया गया। इस मामले में एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने कहा कि पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ है कि महिला अधिक नशे की हालत में ऐसा आरोप लगा रही थी। पुलिस पूछताछ और मेडिकल जांच में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। दंपती को समझाइस देकर छोड़ दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH