छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड

बलरामपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड
बलरामपुर 19 अप्रैल 2024 - लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2 एवं 3 नियुक्त कर विकासखण्ड स्तर पर मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण 18 एवं 19 अप्रैल को आयोजित किया गया था। 

प्रशिक्षण में विकासखण्ड राजपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंदीकला के व्याख्याता संतोष कुमार वर्मा पीठासीन अधिकारी व शासकीय प्राथमिक शाला करंवा के प्रधान पाठक वीरेन्द्र बड़ा मतदान अधिकारी क्रमांक 01 बगैर सूचना के अनुपस्थित रहे।

उनके इस कृत्य के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रिमिजियुस एक्का के द्वारा व्याख्याता संतोष कुमार वर्मा व प्रधान पाठक वीरेन्द्र बड़ा का लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 13गग, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 (1), (1क) (2) (3) एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 एवं 7 के विपरीत होने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। 

निलंबन अवधि में इन कर्मचारियों का मुख्यालय जिला निर्वाचन कार्यालय बलरामपुर नियत किया गया है तथा इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH