पुलिस वैन में महिला कैदी के साथ रेप , दो अन्य कैदियों ने दिया वारदात को अंजाम

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पुलिस वैन में महिला कैदी के साथ रेप , दो अन्य कैदियों ने दिया वारदात को अंजाम
चंडीगढ़ 19 अप्रैल 2024 - हरियाणा से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खबर है कि यहां एक महिला कैदी का दो कैदियों ने पुलिस की वैन में ही रेप कर दिया। कहा जा रहा है कि घटना तब हुई, जब पुलिसकर्मी दस्तावेजों से जुड़े काम में लगे हुए थे। फिलहाल, दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 के तहत जीरो FIR दर्ज कर ली गई है। इस मामले की आगे की जांच रोहतक पुलिस करेगी। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाए हैं कि उसका रोहतक पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी PGIMS में इलाज चल रहा था, जिसके चलते पुलिस कर्मी उसे वहां लेकर गए थे। तब साथ में दो और कैदी भी मौजूद थे। रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता का कहना है कि इलाज के बाद पुलिस दस्तावेजों के काम में व्यस्त थे।

इस बीच आरोपियों ने मुझे कुछ मिली हुई कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। इसके बाद दोनों ने कैदियों की वैन में रेप किया। फिलहाल, पुलिस पीड़िता की तरफ से लगाए गए आरोपों की हर एंगल से जांच कर रही है। खबर है कि FIR में अपराध की तारीख की जानकारी नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने पुष्टि की है कि 10 साल की सजा काट रही महिला कैदी का रोहतक PGIMS में इलाज चल रहा है। इससे पहले वह कथित तौर वह स्ट्रेस के चलते खुदकुशी की भी कोशिश कर चुकी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH