मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान उठ कर जाने लगे लोग , लोगो को रोकने के लिए मुख्यमंत्री को देनी पड़ी महादेव की कसम

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान उठ कर जाने लगे लोग , लोगो को रोकने के लिए मुख्यमंत्री को देनी पड़ी महादेव की कसम
जयपुर 17 अप्रैल 2024 - राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को उस समय अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा, जब उनकी चुनावी सभा से लोग उठकर जाने लगे. लोगों को रोकने के लिए मंच संभाल रहे नेता ने उन्हें हिन्दू होने और महादेव का भक्त होने का वास्ता तक दे दिया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है. प्रदेश कांग्रेस समिति चीफ ने इसका वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि ये वीडियो बीजेपी के 10 साल में किए भ्रष्टाचार की पोल खोलने के लिए काफी है.  इससे साबित होता है कि जनता बीजेपी से दु:खी है और इन चुनावों में उसे सत्ता से हटाने को तैयार है।

जानकारी के अनुसार बीते रविवार (15 अप्रैल 2024) को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बीजेपी प्रत्याशी इंदु देवी जाटव के समर्थन में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करने पहुंचे थे. उन्होंने इस दौरान 10 साल में किये विकास कार्यों को गिनाया और कहा कि काम किया है और काम ही करेंगे.  साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. साथ ही उन्होंने मोदी की गारंटी विकास की गारंटी का भी नारा लगाया, लेकिन तभी कुछ लोग बीच में ही उठकर जाने लगे।

भाषण के बीच में ही जब लोग उठकर जाने लगे तो मंच से सीएम ने लोगों को हिन्दू होने का वास्ता दिया. उन्होंने कहा, अगर तुम हिन्दू हो और महादेव के भक्त हो तो बैठ जाओ. हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और अन्य नेता ऐसी घोषणा करने से रोकते दिखे, लेकिन सभी के चेहरे पर हंसी भी थी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य में जनता बीजेपी से 4 महीने में ही दुखी हो गई है.  लोगों को सभा में रोकने के लिए भगवान की कसमें देनी पड़ रही हैं. जनता ने बीजेपी को हटने का मन बना लिया है और जनता ही जनार्दन है. इस बार 400 सीटें जीतना उसका सपना ही रह जाएगा.  बीजेपी सत्ता से बहार होने को तैयार रहे।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH