बंद कमरे में लेडी कॉन्स्टेबल और आरक्षक की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस को है इस बात का शक

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बंद कमरे में लेडी कॉन्स्टेबल और आरक्षक की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस को है इस बात का शक
प्रयागराज 17 अप्रैल 2024 - जिले में तैनात दो पुलिस कर्मियों की संदिग्ध अवस्था में लाशें मिलने का मामला सामने आया है. एक डेड बॉडी महिला सिपाही की है, जबकि दूसरी डेड बॉडी पुरुष सिपाही की है. पुरुष सिपाही का शव कमरे में पड़ा मिला, जबकि महिला सिपाही की बॉडी बेड पर थी. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है. हालंकि, दोनों ने सुसाइड क्यों किया ये साफ नहीं है. महिला की मौत कैसे हुई ये भी पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। मामला शाहगंज थाना क्षेत्र का है।

इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. सिपाही राजेश वैष्णव में एसीपी कोतवाली के ऑफिस में तैनात था जबकि, महिला सिपाही प्रिया तिवारी प्रयागराज के पर्यटन थाने में तैनात थी. प्रिया ने रहने के लिए शाहगंज इलाके के मिन्हाजपुर में एक लॉज में कमरा लिया था जबकि सिपाही राजेश अपनी बैरक में रहता था. आज जब राजेश ड्यूटी पर नहीं आया तो, रात में कुछ पुलिस कर्मियों ने उसकी तलाश शुरू की. उन्होंने प्रिया के रूम में जाकर चेक किया लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था पुलिस कर्मियों ने अफसरों को सूचना दी और दरवाजा किसी तरह खोला गया. जैसे ही वह कमरे में पहुंचे, सिपाही राजेश की लाश पड़ी मिली, जबकि प्रिया की लाश बेड पर पड़ी थी।

सिपाही राजेश के बारे में जानकारी मिली है कि वह पहले से शादीशुदा था आशंका जताई जा रही है की दोनों कांस्टेबल लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और आपसी रिश्ते खराब होना ही उनकी मौत का सबब बना। बहरहाल दो कांस्टेबल की संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस महकमे में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि दोनों की चैटिंग के जरिए आपसी बातचीत जरूर पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया कि दोनों के शवों का पंचनामा करने के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH