छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका?? , प्रमोशन में आरक्षण पूरी तरह से रद्द

बिलासपुर , 18-04-2024 1:21:58 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका?? , प्रमोशन में आरक्षण पूरी तरह से रद्द
बिलासपुर 17 अप्रैल 2024 - प्रमोशन में आरक्षण मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 2019 के राज्य सरकार के आदेश को पूर्णतः निरस्त कर दिया है। इससे पहले अदालत ने इसपर रोक लगाई थी। पूरे केस की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और एन.के. चंद्रवंशी की डीबी ने की है। बेंच ने अपना फैसला सुनाते हुए याचिका निराकृत कर दी है।

याचिकाकर्ता संतोष कुमार के वकील योगेश्वर शर्मा ने बताया कि, छत्तीसगढ़ हाईकोट ने अपने फैसले में कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने आदेश को लागू करने में सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के निर्देशों का पालन नहीं किया था। जिसमें कहा गया कि, प्रमोशन में आरक्षण देने के लिए हर विभाग से जातिगत डाटा एकत्रित कर केवल जिन्हें जरूरत है उन्हीं SC  /ST कर्मचारियों को इसका लाभ दिया जाना चाहिए। जबकि डाटा कलेक्ट करने का काम पूर्ववर्ती सरकार ने नहीं किया था।

बता दें कि, प्रमोशन में आरक्षण मामले पर कुछ दिनों पहले कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा आरक्षण पर लगी रोक के आदेश में संशोधन या फिर उसे रद्द करने की मांग खारिज कर दी थी। मामले पर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और एन.के. चंद्रवंशी की डीबी ने ही अपना फैसला सुनाया था।

राज्य सरकार ने 22 अक्टूबर 2019 को प्रदेश में प्रमोशन पर आरक्षण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। इस नोटिफिकेशन तहत प्रथम से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण का लाभ देने की बात कही गई थी। इसमें अनुसूचित जाति को 13 फीसदी, जबकि अनुसूचित जन जाति के लिए 32 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई है।

नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया था कि यह आरक्षण प्रथम श्रेणी के पदों से प्रथम श्रेणी के उच्च वेतनमान के पदों पर पदोन्नति होने, द्वितीय श्रेणी के पदों से प्रथम श्रेणी के पदों पर पदोन्नति और तृतीय श्रेणी के पदों पर पदोन्नत होने पर दिया जाएगा।

राज्य सरकार की इस अधिसूचना के खिलाफ रायपुर के एस. संतोष कुमार ने अधिवक्ता योगेश्वर शर्मा के माध्यम से हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए जनहित याचिका प्रस्तुत की है। राज्य शासन के प्रमोशन पर आरक्षण के खिलाफ हाईकोर्ट में पहली जनहित याचिका दायर करके कहा गया कि यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश और आरक्षण नियम के विपरीत है। साथ ही राज्य शासन द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन को निरस्त करने की मांग की गई।

ताज़ा समाचार

नशीला प्रोटीन पावडर पीला कर जिम ट्रेनर ने छात्रा को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
नशीला प्रोटीन पावडर पीला कर जिम ट्रेनर ने छात्रा को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में दो दोस्तो की मौत, एक घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में दो दोस्तो की मौत, एक घायल
छत्तीसगढ़ - IPL शुरू होने से पहले पुलिस ने दिया सटोरियों को संदेश, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - IPL शुरू होने से पहले पुलिस ने दिया सटोरियों को संदेश, कही यह बात..
शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर - नई आबकारी नीति हुई लागू, अब इन जगहों पर भी छलका सकेंगे जाम
शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर - नई आबकारी नीति हुई लागू, अब इन जगहों पर भी छलका सकेंगे जाम
सब कुछ तय हो जाने के बाद लड़की पक्ष शादी तोड़ा, आहत युवक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी
सब कुछ तय हो जाने के बाद लड़की पक्ष शादी तोड़ा, आहत युवक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी
खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री का ट्रांसवुमन के साथ अश्लील वीडियो वायरल, प्रदेश की राजनीति में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर और डिप्टी रेंजर गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर और डिप्टी रेंजर गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती के माँ महामाया मंदिर में लगती है चुनरी और नारियल बोली, आखिर किसके पास जाता है पैसा??
सक्ती के माँ महामाया मंदिर में लगती है चुनरी और नारियल बोली, आखिर किसके पास जाता है पैसा??
छत्तीसगढ़ - कारोबारी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से किया इनकार, युवती ने नदी में लगाई छलांग
छत्तीसगढ़ - कारोबारी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से किया इनकार, युवती ने नदी में लगाई छलांग
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH