सफाईकर्मी को दिल दे बैठी विवाहिता , दोनो में बने शारीरिक संबंध , जब पति को हुई जानकारी तब हुआ यह,,,

उत्तर प्रदेश , 17-04-2024 7:25:25 AM
Anil Tamboli
सफाईकर्मी को दिल दे बैठी विवाहिता , दोनो में बने शारीरिक संबंध , जब पति को हुई जानकारी तब हुआ यह,,,
नोएडा 17 अप्रैल 2024 - कोतवाली फेज-3 क्षेत्र में होली के दिन हुए सफाईकर्मी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की हत्या अवैध संबंध के विरोध में महिला के पति ने की थी। आरोपित की पत्नी से और सफाई कर्मचारी के प्रेम संबंध थे। आरोपित की पहचान उड़ीसा के राजो भूमिज के रूप में हुई है, जो वर्तमान में परिवार के साथ सेक्टर-70 स्थित बसई गांव में रह रहा है। 

सेंट्रल जोन की डीसीपी सुनीति ने बताया कि 27 मार्च को सेक्टर-71 में पुलिस को अज्ञात युवक का शव मिला था। कुछ ही घंटे बाद मृतक के चाचा रामपाल ने शव की पहचान कानपुर के मुकेश दिवाकर के रूप में की थी। मुकेश मामूरा गांव में किराये पर रहता था और छिजारसी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में काम करता था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे, ऐसे में पुलिस हत्या के बिंदु से ही मामले की जांच कर रही थी। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुकेश की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस ने गहनता से जांच की तो मुकेश दिवाकर के बसई गांव में रहने वाली एक महिला के साथ प्रेम संबंध के बारे में जानकारी मिली। महिला भी मुकेश के साथ अस्पताल में काम करती थी। इस बात की भनक महिला के पति राजो को लग गई। इसका उसने विरोध किया था। टोकने के बाद भी जब मुकेश ने महिला से मिलना जुलना नहीं छोड़ा तो राजो उससे रंजिश रखने लगा। 

होली के दौरान योजना के तहत राजो उर्फ रंजीत ने मुकेश को शराब पीने के बहाने बुलाया। मुकेश को नशा अधिक होने पर राजू उसे नोएडा के सेक्टर-71 में ले गया और गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद राजू अपने घर चला गया। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH