जांजगीर चाम्पा जिले में गहरी और खतरनाक शाजिश का पर्दाफाश , एक नाबालिग सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले में गहरी और खतरनाक शाजिश का पर्दाफाश , एक नाबालिग सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा 16 अप्रैल 2024 - अमरकंटक जाने के लिए तीन दोस्तों ने मिलकर बिलासपुर के एक ट्रेवल एजेंसी से कार बुक की और फिर कार को लूटने और उसे बेचकर पैसे कमाने की नियत से ड्राइवर की हत्या कर दी। पुलिस ने एक अपचारी सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। तीनों युवकों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया।

मामले का पर्दाफाश करते हुए ASP राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि बिलासपुर निवासी इंकेश डिडारे प्रिंस ट्रेवल्स एजेंसी चलाता है। 13 अप्रैल को तरौद निवासी रंजीत उर्फ विवेक पुरी गोस्वामी ने कोटमीसोनार से अमरकंटक जाने के लिए कार बुक कराया तब इंकेश डिडारे ने कार डिजायर कमांक CG 04 CP 1378 को लेकर ड्राइवर रमाकांत तिवारी को भेजा। 

रात्रि करीब 9:10 बजे वह ग्राम कोटमीसोनार पहुंचा जहां से ग्राम लटिया वार्ड नंबर 14 निवासी राहुल श्रीवास और तरौद निवासी दो दोस्त सोम प्रभात उर्फ सोम व विवेक पुरी गोस्वामी को लेकर ड्राइवर रमाकांत तिवारी अमरकंटक जाने के लिए निकला। रात एक बजे तक वाहन का मालिक ड्राइवर के संपर्क में था। इसके बाद 14 अप्रैल की सुबह चालक रमाकांत तिवारी का मोबाइल बंद मिला। वाहन मालिक ने GPS के माध्यम से वाहन को ट्रेस किया तो वाहन का लोकेशन डभरा की ओर दिखाया। 

वाहन मालिक ने अनहोनी की आशंका होने पर डायल 112 को फोन कर शिकायत दर्ज कराकर वाहन का लोकेशन पुलिस को भेजा। जिस पर पुलिस सक्रिय हुई और वाहन का पीछा करने लगी। पुलिस को अपने पीछे आते देख वाहन में सवार तीनों युवक अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम पचरी के पास वाहन को छोड़कर फरार हो गए। रविवार की सुबह सारागांव थाना क्षेत्र के खेत में ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा जिसकी पहचान लालखदान निवासी रमाकांत तिवारी के रूप में की गई।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH