बड़ी खबर - यात्रियों से भरी बस फ्लाईओवर से गिरी , 05 यात्रियों की मौत और 38 घायल , रेस्क्यू जारी

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर - यात्रियों से भरी बस फ्लाईओवर से गिरी , 05 यात्रियों की मौत और 38 घायल , रेस्क्यू जारी
कटक 16 अप्रैल 2024 - ओडिशा के कटक से दीघा जा रही एक बस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई. बस में करीब 50 यात्री सवार थे. जाजपुर के पास बस NH-16 पर एक फ्लाईओवर से फिसल गई. बताया जा रहा है कि हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 38 गंभीर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसे के बाद फायर ब्रिगेड की टीम आननफानन में मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू में मदद की. घायलों को तुरंत चिकित्सा के लिए धर्मशाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि गंभीर घायलों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए कई एंबुलेंस तैनात मौके पर भेजी गईं. धर्मशाला पुलिसकर्मी भी रेस्क्यू में जुटे हुए हैं. प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि हम पास में स्थित बस स्टैंड पर थे. हमने देखा कि बस चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और बस को बेतरतीब ढंग से चला रहा था. ऐसी आशंका है कि ड्राइवर ने गाड़ी चलाते समय शराब पी रखी थी।

वहीं सीडीएमओ जाजपुर ने आजतक से कहा कि हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 38 गंभीर घायलों को कटक एससीबी मेडिकल भेजा गया है, जिन लोगों को हल्की चोटें लगी हैं, उन्हें स्थानीय जाजपुर सीएचसी भेजा गया. ड्राइवर की हालत भी गंभीर है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH