टच स्क्रीन मोबाईल ने कराया पति-पत्नी के बीच बवाल , मामला पँहुचा तलाक तक , जाने क्या है मामला

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
टच स्क्रीन मोबाईल ने कराया पति-पत्नी के बीच बवाल , मामला पँहुचा तलाक तक , जाने क्या है मामला
आगरा 15 अप्रैल 2024 - छोटी-छोटी बातों को लेकर इन दिनों पति-पत्नी के बीच रिश्ते खराब हो रहे हैं। लेकिन इस बार जो केस सामने आया है उसे सुनकर सभी हैरान रह गए। मामला यूपी के आगरा जिले का है। यहां परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के बीच झगड़े का मामला पहुंचा। दोनों के बीच हुए झगड़े का कारण टच स्क्रीन वाला फोन था। टच स्क्रीन वाले फोन ने घर में कलेश करा दिया और मामला अब तलाक तक पहुंच गया है। 

खंदौली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की जनवरी 2023 में हरियाणा के पलवल के रहने वाले एक युवक के साथ शादी हुई थी। दोनों का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ था। शादी के बाद पति-पत्नी दोनों हंसी-खुशी से रह थे।

एक दिन पत्नी ने अपने पति से टच स्क्रीन वाला फोन चलाने की इच्छा जताई। उसने अपने पति से कहा, उसे शुरू से ही टच स्क्रीन वाला फोन चलाने का शौक है लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह नहीं ले सकी। पत्नी की बात सुनकर पति ने कुछ दिन रुकने को कहा। शादी के चार-पांच महीने बीते तो पत्नी ने फिर से पति पर टच स्क्रीन दिलाने की डिमांड कर दी। इसके बाद दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। पत्नी ने पति के ऊपर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों की बातचीत सुनने के बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया।

युवक ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। टच स्क्रीन वाला मोबाइल लेने की अभी उसकी हैसियत नहीं है। इस बारे में जब उसने पत्नी को बताया तो घर में कलेश शुरू कर दिया। काउंसलर ने पति-पत्नी को बुलाकर दोनों की काउंसलिंग की है। काउंसर ने बताया कि दोनों को समझाने का प्रयास किया गया है। अगली तारीख पर दोनों को फिर से बुलाया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH