सपने में देवी आकर मांगती थी नरबलि , सपने को सच मानकर युवती ने कर दिया बड़ा कांड

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सपने में देवी आकर मांगती थी नरबलि , सपने को सच मानकर युवती ने कर दिया बड़ा कांड
अंबाला 13 अप्रैल 2024 - अंबाला में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने भाई और बहन के साथ मिलकर दुकानदार की हत्या कर दी। उसने पुलिस के सामने हत्या की बात कबूली और कहा कि उसके सपने में देवी मां आई थीं और वह बलि मांग रही थीं। 

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि मानव बलि के नाम पर उन्होंने दुकानदार की हत्या कर दी। प्रिया ने पुलिस को बताया कि बीते चार-पांच दिनों से उसके सपने में देवी मां आती थीं और मानव बलि मांगती थीं। 

मृतक के भाई ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई और बताया कि गुप्ता प्रिया को बहन की तरह मानते थे और कभी-कभी सामान डिलीवर करने उसके घर जाया करते थे। बुधवार को भी वह सामान देने गए थे लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। काफी समय तक जब गुप्ता घऱ नहीं लौटे और फोन पर भी जवाब नहीं मिला तो परिवार के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। बाद में गुप्ता का स्कूटर प्रिया के घर के पास से ही बरामद किया गया। 

इसके बाद गुप्ता का भाई कुछ लोगों को साथ लेकर प्रिया के घर पर गया और दरवाजा खटखटाने लगा। जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो लोग दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए। लोगों ने देखा कि प्रीति, प्रिया और हेमंत मिलकर गुप्ता को फर्श पर घसीट रहे हैं। उनके गले में एक कपड़ा बंधा था। लोगों ने गुप्ता को अस्पताल पहुंचाया जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। 

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पाडव पुलिस स्टेशन के एसएचओ दिलीप कुमार ने कहा कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और फिर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH