छत्तीसगढ़ - बेटी को ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमते देख पिता ने खोया आपा , गुस्से में आकर कर दिया यह कांड

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बेटी को ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमते देख पिता ने खोया आपा , गुस्से में आकर कर दिया यह कांड
अम्बिकापुर 12 अप्रैल 2024 - सरगुजा में एक पिता ने शुक्रवार को अपनी 15 साल की बेटी की गला काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बेटी के किसी लड़के साथ घूमने को लेकर वह नाराज था। मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के मुताबिक, ग्राम सरभंजा के पतरापारा निवासी चंदन मांझी (35) ने शुक्रवार सुबह बेटी वस्पति मांझी को दूसरे लड़कों के साथ घूमने को लेकर फटकार लगाई थी। पति को नशे में चिल्लाते हुए देख उसकी पत्नी अनीता मांझी बीच-बचाव करने आई और चंदन को मना किया।

पत्नी के रोकने पर चंदन और भड़क गया। उसने कहा कि, वस्पति उसकी बेइज्जती करा रही है। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली। इसके बाद उससे बेटी के गले और चेहरे पर वार कर दिया। गला कट जाने से वस्पति की मौके पर ही मौत हो गई। बेटी की खून से लथपथ लाश देखकर अनीता मांझी थाने पहुंची और पुलिस को सारी बात बताई। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी घर में ही था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी पिता ने कहा कि बेटी बेइज्जती करा रही थी। इसलिए हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। 

वस्पति मांझी कक्षा आठवीं की छात्रा थी। पढ़ाई करने के साथ ही दूसरों के घरों में काम करती थी। बताया जा रहा है कि पिता नाबालिग बेटी की शादी भी कराना चाह रहा था। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वारदात में इस्तेमाल टांगी जब्त कर ली गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH