युवक को धोखे से बुला कर युवती ने लूटी इज्जत , अश्लील VIDEO बना कर मांगे 05 लाख , FIR हुआ दर्ज

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
युवक को धोखे से बुला कर युवती ने लूटी इज्जत , अश्लील VIDEO बना कर मांगे 05 लाख , FIR हुआ दर्ज
बरेली 12 अप्रैल 2024 - बरेली में गैंग की सरगना माधुरी-रीना उर्फ शीतल एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। नवाबगंज क्षेत्र के एक युवक को कमरे में ले जाकर गैंग ने नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बना ली। चेन, अंगूठी और नकदी लूटी। होश में आने के बाद युवक दंग रह गया। युवक ने इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपए मांगे।

नवाबगंज क्षेत्र के युवक का आरोप है, एक दिन उसके पास रीना उर्फ शीतल नाम की महिला का फोन आया। कई बार उसने मिलने को बुलाया। एक दिन वह बरेली विकास भवन काम से आया, तभी शाम चार बजे रीना का फोन आया। कहा, आज जरूरी काम है। संजयनगर पुलिया में खड़े हैं। मिलकर ही काम बताएंगे। युवक का कहना है, वह नवाबगंज जा रहा है, तभी संजयनगर पुलिया पर रीना उर्फ शीतल मिली। 

कहा, यही पास के मकान पर चलो। जब मकान पर पहुंचे तो वहां उसकी सहेली माधुरी, मधु, सत्यवीर सिंह और तीन अज्ञात लोग मिले। कोल्ड्रिंक मंगवाई गई। कोल्ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गया। जब होश आया तो वह नग्न अवस्था में था। उसकी चेन, अंगूठी और 40 हजार रुपए लूट लिये गए। माधुरी, रीना आदि ने कहा, अगर समाज में बदनामी से बचना है, तो पांच लाख रुपये दो। नहीं तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। 

वह पुलिस अधिकारियों के पास इंसाफ को गया। किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर संजयनगर की रीना उर्फ शीतल, माधुरी, मधु, बिथरी चैनपुर के खाईखेड़ा निवासी सत्यवीर सिंह और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। बारादरी इंस्पेक्टर अमित पांडे का कहना है, हनी ट्रैप प्रकरण में एक मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH