छत्तीसगढ़ - देवी की भक्ति में लीन 22 साल के युवक ने ली समाधि , लोग बता रहे है चमत्कार

राजनाँदगाँव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - देवी की भक्ति में लीन 22 साल के युवक ने ली समाधि , लोग बता रहे है चमत्कार
राजनांदगांव 12 अप्रैल 2024 - राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव में 22 साल के एक युवक ने चैत्र नवरात्रि के पहले दिन समाधि ले ली है। इसके लिए घर के आंगन में ही 7 फीट का गड्ढा बनाया गया है। युवक का सिर्फ सिर और हाथ बाहर है। ऐसे ही वह 9 दिनों तक भक्ति में लीन रहेगा। मारगांव निवासी हरीश चंद बंजारे भिलाई की लोहा फैक्ट्री में काम करता है। उसने 9 अप्रैल को उपवास रखकर समाधि ली है, जो 17 अप्रैल तक रहेगी। इसकी जानकारी लगने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी है।

सूचना मिलने पर जिला प्रशासन के अफसर और मेडिकल की टीम भी युवक के घर पहुंची। उसे बाहर निकालने के लिए काफी मनाया गया, लेकिन वह नहीं माना। इस पर डॉक्टरों ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। युवक की स्थिति सामान्य बताई गई है। हरीश चंद बंजारे ने बताया कि वह बचपन से ही माता काली और मां दुर्गा की भक्ति करता आ रहा है। उसकी मनोकामना पूरी हुई है, इसलिए सिद्धि के लिए 9 दिनों तक समाधि लेने का प्रण लिया। जमीन में समाधि लेकर सिद्धि हासिल करना चाहता है, ताकि दीन-दुखियों की सेवा कर सके। माता की भक्ति में उसे सुकून मिलता है।

समाधि लेने की सूचना के बाद मारगांव में युवक के घर दूर-दराज से लोग पहुंच रहे हैं। समाधि स्थल पर त्रिशूल के सामने लोग नारियल और पैसा भी चढ़ा रहे हैं। लोगों का मानना है कि हर कोई इतना बड़ा त्याग नहीं कर सकता। देवी की असीम कृपा हरीश चंद पर है। अब गांव में रोजाना लोगों की भीड़ पहुंचने लगी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH