OYO में चल रहा था जिस्मफरोशी का कारोबार , 4 नाबालिग सहित 7 युवतियां आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश , 12-04-2024 2:23:14 AM
Anil Tamboli
OYO में चल रहा था जिस्मफरोशी का कारोबार , 4 नाबालिग सहित 7 युवतियां आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार
नोएडा 11 अप्रैल 2024 - पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी देह व्यापार का घिनौना कारोबार करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन देश के अलग-अलग हिस्सों से जिस्मफरोशी के कारोबार का खुलासा हो रहा है। हैरानी की बात तो ये है कि नवरात्रि में भी ऐसे घिनौने कारोबार धड़ल्ले से चल रहे हैं। बीती रात नोएडा के सेक्टर 63 से भी पुलिस ने दबिश देकर 6 युवतियों को मुक्त कराया और 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों की मानें तो यहां नवरात्रि में स्पेशल ऑफर भी चलाया जा रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार मामला बहलोलपुर गांच स्थित ओयो शीतला होटल का है, जहां कल देर रात पुलिस ने दबिश देकर जिस्मफरोशी के कारोबार का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि यहां नवरात्रि में विशेष तौर से बाहर से लड़कियां बुलाई गई थी। पुलिस ने जब मौके पर पकड़ाई युवतियों से पूछताछ की तो पता चला कि उन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर यहां लाया गया था।

पुलिस को मौके से 11 मोबाइल, 12 हजार रुपये, दो रजिस्टर, 100 विजिटिंग कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस ने अजहरुद्दीन उर्फ राजू ,अख्तर मोहम्मद, सुमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मद फैयाज, फरमान, मरगूम आलम को गिरफ्तार किया है। होटल के भवन मालिक सुरेंद्र यादव व होटल संचालकों को लड़कियां सप्लाई करने वाली रुखसाना और रहमान उर्फ बल्लू भाई फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि होटल की बिल्डिंग सुरेंद्र यादव नामक व्यक्ति की है, जिसे आरोपित किराए पर लेकर यहां पर अनैतिक देह व्यापार का कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौके से चार नाबालिग लड़कियां बरामद हुई जिनकी उम्र 16 से 17 वर्ष है। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें बिहार से नौकरी दिलाने का लालच देकर नोएडा लाया गया था तथा उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था।

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ग्राहकों से एक हजार रुपए से दो हजार रुपए तक वसूलते थे। आरोपित अवैध धंधे से बरामद रकम को आपस में बराबर बांट लेते थे। जब भी किशोरियां या महिलाएं विरोध करती थीं तो उन्हें डराया धमकाया जाता था। पुलिस को कई कमरों में कई जोड़े आपत्तिजनक अवस्था में मिले। पुलिस को मौके से एक डायरी भी मिली है, जिसमें उनके ग्राहकों की सूची है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH