छत्तीसगढ़ - आरोपियों ने अपनाया चैन स्नेचिंग का नया तरीका , महिला हुई शिकार , पुलिस जाँच में जुटी

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आरोपियों ने अपनाया चैन स्नेचिंग का नया तरीका , महिला हुई शिकार , पुलिस जाँच में जुटी
बिलासपुर 10 अप्रैल 2024 - सिविल लाइन क्षेत्र में दुकान जा रही व्यवसायी महिला के गले से सोने की चेन चोरी का मामला सामने आया है। आटो में बैठी एक युवती ने उल्टी आने का बहाना करते हुए व्यवसायी महिला का ध्यान भटकाया। इस बीच उसकी साथी ने व्यवासायी के गले से सोने की चेन पार कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। 

अग्रसेन चौक स्थित जयपाल टावर साकेत अपार्टमेंट में रहने वाली नीलम अरोरा (64) व्यवसायी हैं। उनकी श्याम टाकिज के पास साइकिल की दुकान है। दुकान में उनके पति हरीशचंद्र अरोरा भी बैठते हैं। मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे व्यवसायी महिला दुकान जाने के लिए अग्रसेन चौक के पास आटो में बैठी। इसी दौरान एक महिला और युवती भी पुराना बस स्टैंड में जाने के लिए बैठ गई।

आटो में बैठने के कुछ ही देर बाद युवती ने महिला के पैरों को अपने पैर से धक्का मारने लगी। साथ ही युवती ने उल्टी आने का बहाना किया। इसे दौरान व्यवसायी ने युवती को आटो से उतारने के लिए कहा। तब तक आटो पुराना बस स्टैंड पहुंच गई। वहां पर महिला और युवती आटो से उतर गए। 

इधर महिला जब अपनी दुकान में पहुंची तब पता चला कि उनके गले से सोने की चेन गायब है। महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद उन्होंने सिविल लाइन थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है। व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि युवती के साथ आटो में बैठी महिला काली साड़ी पहने हुए थी। उसकी उम्र करीब 40 वर्ष रही होगी। वहीं, युवती की उम्र करीब 25 वर्ष होगी। व्यवसायी की शिकायत पर पुलिस ने बस स्टैंड और आसपास के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज लिया है। इसके सहारे संदेही महिला और युवती की तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH