डॉ महंत से एक कदम आगे निकले कांग्रेस प्रत्याशी , कहा मैं जीतेगा और प्रधानमंत्री मोदी मरेगा

बीजापुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
डॉ महंत से एक कदम आगे निकले कांग्रेस प्रत्याशी , कहा मैं जीतेगा और प्रधानमंत्री मोदी मरेगा
बीजापुर 10 अप्रैल 2024 - छत्तीसगढ़ में बस्तर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के विवादित बोल थमने का नाम ही नही ले रहा है। चुनासी सभा में पहले लखमा ने पुलिस को तीर-धनुष से मारने का बयान दिया था। इसके बाद अब कवासी लखमा ग्रामीणों को क्षेत्रीय बोली गोंडी में कहते दिख रहे हैं कि कवासी लखमा जीतोड़….नरेंद्र मोदी ढोलतोर। यानी कवासी लखमा जीतेगा और नरेंद्र मोदी मरेगा, खेल खत्म, राम-राम। कवासी लखमा के इस बयान के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गरमा गयी है। कवासी लखमा के इस बयान पर मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार करते हुए लखमा को छत्तीसगढ़ का राहुल गांधी बताया है।

बताया जा रहा है कि कवासी लखमा एक दिन पहले चुनाव प्रचार के लिए बीजापुर जिले के कुटरू गए थे। दिनभर प्रचार के बाद वे शाम को जिला मुख्यालय लौट रहे थे। इसी बीच नैमेड गांव में उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत करने चौपाल लगाई थी। आम सभा में कवासी लखमा ग्रामीणों को ईवीएम मशीन में उन्हें किस तरह से वोट देना है, इस बात की जानकारी दे रहे थे।

पहले चुलबुले अंदाज और फिर गोंडी बोली में कहा कि कवासी लखमा जीतोड़, नरेंद्र मोदी ढोलतोर…. खेल खत्म राम-राम। मतलब कवासी लखमा जीतेगा, नरेद्र मोदी मरेगा, खेल खत्म, राम-राम। लखमा ने जब ये बयान दिया, तब वहां मौजूद लोगों ने लखमा के इस बयान का वीडियो बना लिया। जिसके बाद यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH