पेंड़ पर सरपंच की लटकती लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

उत्तर प्रदेश , 11-04-2024 1:25:23 AM
Anil Tamboli
पेंड़ पर सरपंच की लटकती लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी
बरेली 10 अप्रैल 2024 - बरेली में बिलसा के ग्राम प्रधान का शव गेहूं के खेत में आम के पेड़ पर लटका मिला और उनके गले में फंदा कसा हुआ था। उनकी जेब से एक पत्र भी मिला है, जिसमें तमाम लोगों से रुपयों के लेनदेन के बारे में लिखा है। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है लेकिन पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। पोस्टमार्टम में भी फंदा लगाने से मौत की पुष्टि हुई है। 

शीशगढ़ क्षेत्र के गांव बिलसा के ग्राम प्रधान 35 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार सोमवार शाम को खाना खाकर अपनी बैठक में सो गए। परिजन मंगलवार सुबह उठे तो धर्मेंद्र वहां नहीं मिले। भाई कृष्णपाल ने उन्हें फोन मिलाया तो वह स्विच ऑफ था। इसके बाद परिजन उन्हें तलाशने में जुट गए। इसी बीच ग्रामीणों को गेहूं के खेत में आम के पेड़ पर उनका शव लटका हुआ मिला। इसकी खबर जल्द ही पूरे गांव में फैली तो परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

इंस्पेक्टर शीशगढ़ रविंद्र कुमार ने बताया पोस्टमार्टम में फंदा लगाने से मौत की पुष्टि हुई है। प्रधान की जेब से मिले पत्र में तमाम लोगों से लेनदेन लिखा है, जिसमें ज्यादातर लोगों से उन्होंने अपने रुपये लेने की बात लिखी है। इससे प्रतीत होता है कि उन्होंने खुदकुशी ही की है। परिजन ने अभी कोई तहरीर भी नहीं दी है। फिर भी हर संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू

माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..

छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत

छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर

सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.

सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH