वाहन चेकिंग के दौरान दरोगा ने किया यह बड़ा कांड , 44 लाख नगद के साथ हुआ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
वाहन चेकिंग के दौरान दरोगा ने किया यह बड़ा कांड , 44 लाख नगद के साथ हुआ गिरफ्तार
गोरखपुर 10 अप्रैल 2024 - गोरखपुर के कोतवाली इलाके में गाड़‍ियों की चेकिंग के दौरान 50 लाख रुपए की हेराफेरी के आरोप में दरोगा आलोक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि दरोगा के पास से 44 लाख रुपए बरामद हो गए हैं। 

जानकारी के मुताबिक, शाहमारूफ में दुकान चलाने वाला एक व्यापारी हवाला के धंधा से जुड़ा है। वह नेपाल बॉर्डर पर किसी को 85 लाख रुपए देने के लिए निकला था। इस दौरान मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि गाड़ी से 85 लाख रुपये लाया जा रहा है। इस सूचना पर बेनीगंज चौकी प्रभारी आलोक सिंह ने चेकिंग की और एक कार से रुपया बरामद भी कर लिया। लेकिन, उन्होंने इसकी सूचना न तो अपने थानेदार को दी और न ही किसी अन्य अफसर को और 50 लाख रुपये का हेराफेरी कर लिया।

अफसरों तक को यह बताया गया कि 85 लाख रुपये में से 50 लाख पुलिस ने रख लिए और एनकाउंटर की धमकी देते हुए 35 लाख रुपये लौटाकर व्यापारी को भगा दिया गया। दरोगा की हेराफेरी का ये मामला गोपनीय जांच से पकड़ा गया है। 85 लाख रुपए पकड़ने और 35 लाख रुपए हड़प कर व्‍यवसायी को भगा देने के मामले की जानकारी होने के बाद से ही अफसरों ने दरोगा के खिलाफ गोपनीय जांच शुरू करा दी थी। इसी जांच के दौरान 24 घंटे के अंदर मामला सुलझ गया और दरोगा आलोक सिंह अपने ही जाल में फंस गया।

एसपी सिटी की टीम ने दरोगा आलोक सिंह और उसके एक साथी के पास से 44 लाख रुपए बरामद कर लिया। दरोगा आलोक सिंह के खिलाफ कोतवाली थाने में गबन और भ्रष्टाचार का केस दर्ज कर दरोगा को गिरफ्तार कर लिया है। 

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH