जांजगीर चाम्पा - घर से निकली कॉलेज जाने और ब्वॉयफ्रेंड के साथ पँहुच गई एबॉर्शन कराने , हॉस्पिटल में हुई मौत

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - घर से निकली कॉलेज जाने और ब्वॉयफ्रेंड के साथ पँहुच गई एबॉर्शन कराने , हॉस्पिटल में हुई मौत
जांजगीर चाम्पा 09 अप्रैल 2024 - बिलासपुर में एक काॅलेज छात्रा की अबाॅर्शन के दौरान गलत इलाज से मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मृतिका अपने बाॅयफ्रेंड के परिचित झोलाछाप डाॅक्टर के पास अर्बाशन कराने पहुंची थी। जहां गर्भपात के दौरान अचानक लड़की की तबियत बिगड़ने पर उसे सिम्स अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस घटना की जानकारी के बाद लड़की के घरवालों ने बताया कि उनकी बेटी परीक्षा देने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। 

कालेज छात्रा की मौत का ये पूरा मामला जांजगीर जिला के पामगढ़ थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक 21 वर्षीय युवती अकलतरा के कॉलेज में बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा थी। लड़की का कालेज में पढ़ने वाले दिलीप कश्यप के साथ अफेयर था। दोनों के बीच अवैध संबंध होने के कारण छात्रा प्रेग्नेंट हो गयी थी। उसने जब अपने प्रेमी को इसकी जानकारी दी, तब उसने घरवालों से इस बात को छिपाते हुए अबॉर्शन कराने के लिए की सलाह दे दी। 

युवती भी लोक लाज के डर से अबॉर्शन के लिए तैयार हो गई। बताया जा रहा है कि युवती को उसके प्रेमी दिलीप कश्यप ने 6 अप्रैल को अकलतरा बुलाया था। उसने बताया कि उसके चचेरे भाई और भाभी का पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम ससहा में क्लीनिक है। जहां उसने अबाॅर्शन की बात कर ली है। युवती उसकी बातों में आकर ग्राम ससहा चली गई, जहां उसे अबॉर्शन के लिए दवाईयों का सेवन कराया गया। 

दवाई खाते ही युवती की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद झोलाछाप डॉक्टर और उसकी पत्नी घबरा गए। उन्होंने आनन-फानन में युवती को सिम्स ले जाने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया।  युवती के बाॅयफ्रेंड ने तत्काल लड़की की बिगड़ती हालत को देख सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गयी। 

उधर इस घटना की जानकारी के बाद युवती के परिजन अस्पताल पहंचे। उन्होने बताया कि उनकी बेटी एग्जाम देने की बात कहकर कॉलेज जाने के लिए निकली थी। जब वो घर नहीं पहुंची, तब परिजन ने उसके मोबाइल पर कॉल भी किया। इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH