बड़ी खबर - चुनाव प्रचार के दौरान महिला प्रत्याशी को आया हार्ट अटैक , गंभीर हालत में हायर सेंटर रिफर

उत्तर प्रदेश , 08-04-2024 5:14:43 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर - चुनाव प्रचार के दौरान महिला प्रत्याशी को आया हार्ट अटैक , गंभीर हालत में हायर सेंटर रिफर
गोरखपुर 07 अप्रैल 2024 - गोरखपुर से समजावादी पार्टी की प्रत्याशी काजल निषाद को हार्ट अटैक आया है. इसकी पुष्टि काजल निषाद के पति संजय निषाद ने की है. काजल निषाद को लखनऊ के लिए रेफर किया है. लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद से ही सपा प्रत्याशी काजल निषाद चुनाव-प्रचार में जुटी हुई हैं. इसी बीच चुनाव प्रचार के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ थी और वे बेहोश हो गईं थीं।

सपा प्रत्याशी काजल निषाद को चुनाव प्रचार के दौरान तेज धूप और गर्मी की वजह से चक्कर आ गया था और वह इसके बाद बेहोश हो गईं थीं. फिर उन्हें काफी देर तक होश नहीं आया तो उन्हें शहर के स्टार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उनके डिहाइड्रेशन और हाई बीपी का शिकार होने का अंदेशा जताते हुए उन्‍हें भर्ती किया था. हालांकि अब उन्हें हार्ट अटैक आया है और फिर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर किया है. उनके पति संजय निषाद उनके साथ हैं और वह लखनऊ उनके साथ एंबुलेंस में जा रहे हैं।

बता दें कि टीवी एक्ट्रेस से राजनीति में आईं काजल निषाद साल 2012 में चर्चा में आईं थीं. इस दौरान उन्होंने गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था. हालांकि वह इस चुनाव में हार गईं थीं, इसके बाद फिर उन्होंने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से गोरखपुर के कैंपियरगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और इस चुनाव में भी इनकी हार हुई. 

इन्होंने हार नहीं मानी पर फिर सपा के टिकट पर निकाय चुनाव लड़ा लेकिन इस बार भी उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा. अब फिर सपा ने उन्हें गोरखपुर से लोकसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीवार बनाया है. इनके सामने बीजेपी सांसद और एक्टर रवि किशन हैं, जो कि गोरखपुर सीट से मौजूदा सांसद भी हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH