जांजगीर चाम्पा - चुनाव का प्रशिक्षण लेने यमराज ने नही दी छुट्टी , जिला CEO ने जारी कर दिया नोटिस

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - चुनाव का प्रशिक्षण लेने यमराज ने नही दी छुट्टी , जिला CEO ने जारी कर दिया नोटिस
जांजगीर चाम्पा 07 अप्रैल 2024 - लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। लेकिन जांजगीर जिला में जिला निर्वाचन विभाग द्वारा चुनाव प्रशिक्षण को लेकर सेवानिवृत्त और मृत कर्मचारियों को पत्र जारी करने का मामला सामने आया है। हद तो तब हो गयी, जब रिटायर्ड और मृत हो चुके कर्मचारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में नही पहुंचे तो उन्हे बकायदा कारण बताओं नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा गया।

दरअसल लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के प्रशिक्षण के लिए 01 से 04 अप्रैल तक अलग- अलग केंद्रो में प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया था। इस प्रशिक्षण में अधिकारी और कर्मचारियों को मतदान कराने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद उनकी परीक्षा भी ली गई। मगर प्रशिक्षण के लिए कुछ ऐसे कर्मचारी व शिक्षकों को भी पत्र जारी कर कर दिया गया, जिनकी या तो मृत्यु हो गई है या जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

बताया जा रहा है कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहायक ग्रेड 2 रहे राकेश कुमार राठौर की मृत्यु हो गई है। इसकी जानकारी संबंधित कार्यालय को दी जा चुकी है बावजूद इसके उनके नाम से प्रशिक्षण के लिए पत्र जारी किया गया। इस पत्र को लेने भी कोई नहीं पहुंचे और उन्हें 03 अप्रैल को प्रशिक्षण में अनुपस्थित होने पर जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी प्रशिक्षण द्वारा अब नोटिस जारी किया गया है। 

इसी तरह नवागढ़ ब्लाक के शासकीय हाईस्कूल खोखसा की व्याख्याता एलबी गायत्री शर्मा 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो चुकी है। उनको भी प्रथम चरण के प्रशिक्षण में 3 अप्रैल को उपस्थित होने का पत्र जारी किया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं होने पर उन्हें भी कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा गया है। इसके अलावा कई अन्य लोग हैं,जो सेवानिवृत्त हो गए हैं उनको भी प्रशिक्षण के लिए पत्र भेजा गया और उपस्थित नहीं होने पर उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है। ये पूरा मामला सामने आने के बाद अब जिला पंचायत CEO जानबूझकर ऐसा नही करने की दलील दे रहे है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH