जांजगीर चाम्पा - रेलवे ट्रेक पर अज्ञात युवक की कटी हुई लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - रेलवे ट्रेक पर अज्ञात युवक की कटी हुई लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा 06 अप्रैल 2024 - जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बिरगहनी रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या की है। युवक के शरीर के साथ सिर के कई टुकड़े होने के कारण पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल अज्ञात युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है। 

जानकारी के अनुसार, रेलवे लाइन में काम करने वाले कर्मचारियों से सूचना मिली की शुक्रवार की रात एक युवक का रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा हुआ। शरीर कई हिस्सों में बटा हुआ है। चेहरा भी बुरी तरह से बिगड़ चुका है और धड़ से अलग हो गया है।

सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को देखा। रात होने के कारण शव को उठाया नहीं गया, जिससे रेलवे ट्रैक पर ही शव पड़ा रहा। वहीं शनिवार की सुबह सिटी कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। 

सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हुई है। पहचान के लिए तस्वीर आस-पास के थाने और अन्य जिले के थानों में भेजी गई है, ताकि परिजनों का पता चल सके। सिटी कोतवाली पुलिस ने युवक की पहचान के लिए बताया कि मृतक युवक ने सामने हरा रंग और पीछे लाल रंग का टी शर्ट, नीले रंग की जींस, हाथ में कड़ा पहना हुआ है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH