छत्तीसगढ़ - भाई के साथ मिलकर दबंगई दिखाना महिला सब इंस्पेक्टर को पड़ा भारी , FIR हुआ दर्ज

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाई के साथ मिलकर दबंगई दिखाना महिला सब इंस्पेक्टर को पड़ा भारी , FIR हुआ दर्ज
बिलासपुर 03 अप्रैल 2024 - बिलासपुर में दबंगई करने वाली महिला सब इंस्पेक्टर और उसके भाई सहित 4 लोगों के खिलाफ पुलिस ने आखिरकार अपराध दर्ज कर लिया है। बता दे कि होली के दिन महिला सब इंस्पेक्टर और उसके रिश्तेदारों ने युवकों के साथ मारपीट करने के साथ ही उनको कार में घसीटने का मामला सामने आया था। 

घटना पर पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए पीड़ित पक्ष पर ही पहले अपराध दर्ज कर दिया था। पीड़ित पक्ष द्वारा CCTV फुटेज में सब इंस्पेक्टर और उसके भाई की दबंगई का साक्ष्य देने के बाद भी पहले अपराध दर्ज नही किया गया। लेकिन मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने मजबूरन दोषी सब इंस्पेक्टर सहित 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है।

मारपीट का ये पूरा घटनाक्रम सकरी थाना क्षेत्र में होली के दिन घटित हुआ था। इस दिन सड़क पर खड़े वाहन को हटाने के नाम पर महिला सब इंस्पेक्टर और उसके भाई का पीड़ित पक्ष से विवाद हुआ था। सकरी के गोकुल नगर में रहने वाले विवेक चतुर्वेदी ने बंधक बनाकर मारपीट की शिकायत पुलिस में की थी। 

पीड़ित ने बताया कि वह होली के दिन सड़क पर कार खड़ी कर दोस्तों के साथ होली खेल रहा था। इसी दौरान डाॅ. दुर्गेश सिंह वहां पर आए। उन्होंने सड़क से कार हटाने के लिए कहा, हाथ धोकर कार हटा देने की बात कहने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद वह लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए भाग निकला।

बाद में वह अपनी बहन सब इंस्पेक्टर किरण राजपूत, नीरज राजपूत और यदुनंदन सिंह राजपूत के साथ दोबारा मौके पर पहुंचे और विवेक और उसके साथियों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद उसे अपने साथ बंधक बनाकर ले जाने लगे। पूरे घटना का CCTV फुटेज सामने आने और मामला के तूल पकड़ने के बाद पुलिस हरकत में आयी। मारपीट की घटना में घायल विवेक की शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को SI किरण सिंह राजपूत , नीरज राजपूत , दुर्गेश राजपूत और यदुनंदन सिंह राजपूत के खिलाफ धारा 506, 323, 341, 363, 34 के मारपीट, अपहरण के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH